आम आदमी पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव के साथ चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी मिश्र सहित सैकड़ो लोगों ने थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

दिसोम गुरु को मेरी श्रद्धांजलि है झामूमो में मेरा शामिल होना: सौरभ

दिनांक 13 दिसंबर 2025 को राजधानी रांची के हरमू रोड स्थित झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय कैंप में लातेहार के जिला अध्यक्ष लाल मोतीनाथ शाहदेव के नेतृत्व में बड़ी संख्या में प्रबुद्ध लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।

आज प्रातः माँ उग्रतारा की ऐतिहासिक धरती लातेहार से लगभग 50 गाड़ियों के काफिले के साथ चलकर जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में झारखंड मुक्ति मोर्चा के समर्थकों का कारवां झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय कार्यालय पहुंचा और यहां पहुंचकर यह एक सभा में तब्दील हो गया।

इस सभा की अध्यक्षता झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने की जहां लाल मोती नाथ शाहदेव की उपस्थिति में आम आदमी पार्टी झारखंड के पूर्व प्रदेश प्रवक्ता और आम आदमी पार्टी के स्थापना के समय के सदस्य रहे युवा नेता सौरभ श्रीवास्तव ने पार्टी की सदस्यता ली।

उनके साथ चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी कुमार मिश्रा और चंदवा के 17 पंचायत में से 15 पंचायत समिति के सदस्यों ने भी झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थाम लिया।

यहां यह बताना महत्वपूर्ण है कि गत विधानसभा चुनाव में लातेहार की इस महत्वपूर्ण सीट पर तब के मंत्री और तत्कालीन विधायक और जेएमएम के केंद्रीय उपाध्यक्ष वैद्यनाथ राम को हार का सामना करना पड़ा था जिसके बाद से लातेहार और आसपास के क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा का मनोबल गिरता हुआ नजर आ रहा था।

जिला अध्यक्ष के नेतृत्व में हुए इस बड़े जॉइनिंग से एक बार फिर से जहां लातेहार में झारखंड मुक्ति मोर्चा की रफ्तार को गति मिली वहीं दूसरी ओर विपक्षी खेमे में भी खलबली है।

आज के जॉइनिंग के बारे में बताते हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा के केंद्रीय महासचिव विनोद कुमार पांडेय ने मीडिया को बताया कि लातेहार की सीट हमेशा से झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रभाव की सीट रही है हालांकि अंकगणित में पीछड़ जाने के कारण गत विधानसभा चुनाव में पार्टी के केंद्रीय उपाध्यक्ष और लातेहार के प्रत्याशी वैद्यनाथ राम को हार का मुंह देखना पड़ा था लेकिन अब इतनी बड़ी संख्या में झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ने वाले प्रबुद्ध लोगों की उपस्थिति इस बात की ओर इशारा करती है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा हमेशा से लातेहार में मजबूत था और रहेगा।

लाल मोती नाथ शाहदेव ने कहा कि भले ही चतरा लोकसभा सीट पर संसद और लातेहार विधानसभा के सीट पर विधायक भारतीय जनता पार्टी का है लेकिन फिर भी इतनी बड़ी संख्या में लोगों का झारखंड मुक्ति मोर्चा के प्रति रुझान या दर्शाता है कि झारखंड मुक्ति मोर्चा की जड़े लातेहार में कितनी गहरी है।

जॉइनिंग कार्यक्रम के बाद आम आदमी पार्टी के पूर्व प्रवक्ता सौरभ श्रीवास्तव ने मीडिया से कहा कि उन्होंने गुरु जी की चिता के समक्ष ही झारखंड मुक्ति मोर्चा से जुड़ने का जो प्रण लिया था आज वह पूरा हुआ और जिला अध्यक्ष लाल मोती नाथ शाहदेव के हाथों को मजबूत करते हुए पूरजिला कमेटी के साथ मिलकर आने वाले समय में लातेहार क्षेत्र में झारखंड मुक्ति मोर्चा को और मजबूत करने की दिशा में सशक्तता के साथ कदम बढ़ाएंगे।
मौके पर, चंदवा के उप प्रमुख अश्विनी मिश्रा, चंदवा के 15 पंचायत समिति सदस्य, भारतीय जनता पार्टी के  नेता रोहित अग्रवाल, नितिन कुमार, आलोक साहू, पवन साहू, अंकित साहू रिंकू खान, प्रशांत सिंह, बोदा पंचायत से मोहम्मद सज्जाद, सोनू, फिरोज, मकसूद तनवीर, देव ओझा, डॉ शम्श रज़ा, चाँद ख़ान, मुबारक और भी बड़ी संख्या में महत्वपूर्ण लोगों ने झारखंड मुक्ति मोर्चा की सदस्यता ली।

मौके पर झारखंड मुक्ति मोर्चा जिला कमेटी के सचिन बुद्धेश्वर उरांव, जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष रीना उराव, जिला प्रवक्ता सुशील कुमार यादव, युवा मोर्चा के जिला अध्यक्ष रंजीत उरांव, युवा मोर्चा के जिला उपाध्यक्ष अंकित कुमार तिवारी, चंदवा प्रखंड के प्रखंड अध्यक्ष मनोज चौधरी,  केंद्रीय समिति सदस्य जुनैद अनवर, मोहम्मद सरफराज और बड़ी संख्या में लातेहार जिला कमेटी और चंदवा और लातेहार प्रखंड के सदस्य भी उपस्थित रहे ।
यहाँ यह बताना महत्वपूर्ण है कि साल के अंत में हुए झारखंड मुक्ति मोर्चा में इस बड़े जुड़ाव कार्यक्रम से राजनीतिक हल्के में सरगर्मी तेज हो गई है जिससे जहां एक और भीषण ठंड के बीच राजनीतिक तापमान के बढ़ाने की आशंका है वहीं दूसरी ओर विपक्ष के खेमे भी खलबली हैऐसा माना जा रहा है।

देखना दिलचस्प होगा कि आने वाले समय में इस बड़े जॉइनिंग कार्यक्रम के बाद से प्रदेश की राजनीति क्या करवट देती है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *