एसीबी की बड़ी कार्रवाई, विनय सिंह के कई शोरूमों पर एक साथ मारा छापा

Ranchi : झारखंड में भ्रष्टाचार के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एसीबी यानी भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो की टीम ने मंगलवार को राज्य के कई जिलों में एक साथ छापेमारी की। यह कार्रवाई थाना कांड संख्या 20/2025 के तहत की गई है। इस कांड में विनय कुमार सिंह और स्निग्धा सिंह आरोपी हैं। छापेमारी विनय सिंह के रांची, कोडरमा, देवघर और धनबाद स्थित गाड़ियों के शोरूप पर की गयी। एसीबी की टीम ने यह कार्रवाई पूरी कानूनी प्रक्रिया के तहत मजिस्ट्रेट और स्वतंत्र गवाहों की मौजूदगी में की। छापेमारी का मकसद आय से अधिक संपत्ति और भ्रष्टाचार से जुड़े मामलों की जांच करना है।

एसीबी ने इन ठिकानों पर मारा छापा
महिंद्रा नेक्सजेन सॉल्यूशंस, करमटोली, रांची
एसएस मोटोजेन प्रा. लि. (टाटा मोटर्स शोरूम), डिबडीह, रांची
एसएस मोटोजेन प्रा. लि., झुमरी तिलैया बाजार, कोडरमा
टाटा मोटर्स शोरूम, मोहनपुर, देवघर
मोटोजेन शोरूम, काशीयाटांड़, बरवाअड्डा, धनबाद
एच.एन. मोटर्स, पांडुकी, बरवाअड्डा, धनबाद
सूत्रों के अनुसार, छापेमारी के दौरान कई अहम दस्तावेज और रिकॉर्ड की जांच की जा रही है। अधिकारियों का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी। एसीबी अधिकारियों ने बताया कि राज्य में भ्रष्टाचार के खिलाफ अभियान लगातार जारी रहेगा और दोषियों को किसी भी हाल में बख्शा नहीं जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *