जेवर व्यवसायी से मांगी एक करोड़ रंगदारी, गैंगस्टर प्रिंस खान ने भेजा वॉइस मैसेज

Palamu : पलामू जिले में मेदिनीनगर के रेडमा इलाके में जेवर व्यवसायी रंजीत सोनी से गैंगस्टर प्रिंस खान ने एक करोड़ रुपए की रंगदारी मांगी। प्रिंस खान ने सोशल मीडिया के जरिए वॉइस मैसेज भेजकर धमकी दी कि अगर रकम नहीं दी गई तो गंभीर परिणाम भुगतने होंगे। रंजीत सोनी ने मेदिनीनगर टाउन थाना में शिकायत दर्ज करवाई। थानेदार ज्योतिलाल रजवार ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस ने कारोबारी की सुरक्षा बढ़ाई है और इलाके में नियमित पेट्रोलिंग कर रही है।

गैंगस्टर के लिंक तलाशने में जुटी पुलिस
पुलिस प्रिंस खान और उसके संबंधियों की पहचान कर उनके खिलाफ कार्रवाई करने में लगी है। धमकी में प्रिंस खान ने इसे ‘प्रोटेक्शन मनी’ और ‘छोटा सरकार टैक्स’ बताने की कोशिश की। उन्होंने वॉइस मैसेज में कहा कि वह दुबई से यह धमकी दे रहा है। यह पलामू में गैंगस्टर द्वारा रंगदारी मांगे जाने का पहला मामला है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *