भारतीय जनता पार्टी को महागठबंधन सरकार से सीख लेनी चाहिए : डॉ. इरफ़ान अंसारी

काम बोलता है! महागठबंधन सरकार का ऐतिहासिक फैसला—युवा रोजगार में नई उड़ान

महागठबंधन सरकार और मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने आज झारखंड के इतिहास में एक स्वर्णिम अध्याय लिख दिया। राज्य गठन के बाद अब तक की सबसे बड़ी नियुक्ति प्रक्रिया ने लाखों परिवारों के जीवन में नई उम्मीद जगाई है। यह सरकार की युवा शक्ति के प्रति प्रतिबद्धता का स्पष्ट और सशक्त प्रमाण है।

मुख्यमंत्री श्री हेमंत सोरेन जी ने सरकार के एक वर्ष पूरे होने के अवसर पर मोरहाबादी मैदान, रांची में आयोजित भव्य राज्य स्तरीय समारोह में 8792 नव-नियुक्त अभ्यर्थियों को नियुक्ति पत्र प्रदान किया। यह अवसर न केवल ऐतिहासिक रहा, बल्कि झारखंड की नौजवान पीढ़ी के सपनों को पंख देने वाला भी बना।

मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने कहा
*“आज का दिन बेहद ऐतिहासिक है। एक साथ इतनी बड़ी संख्या में युवाओं को नौकरी देकर सरकार ने यह साबित कर दिया है कि झारखंड का भविष्य सुरक्षित हाथों में है।”*

उन्होंने बताया कि केवल इसी वर्ष *16,000 से अधिक युवाओं को सरकारी नौकरी, 8,000 लोगों को गैर-सरकारी क्षेत्र में रोजगार* प्रदान किया गया है।

इसके अतिरिक्त, पिछले कुछ वर्षों में सरकारी व निजी—दोनों क्षेत्रों में हजारों युवाओं को रोजगार से जोड़ने की सार्थक पहल की गई है। यह नियुक्ति श्रृंखला आगे भी निरंतर जारी रहेगी।

_गरीब बेटियों की आवाज—मइया सम्मान योजना ने बदली ज़िंदगी_

झारखंड की कई गरीब बेटियों ने भावुक होकर कहा
*“मइया सम्मान के पैसों से पढ़-लिखकर आज हम JPSC पास हुए हैं।”*

यह योजना गरीब व पिछड़े वर्ग की बेटियों को सशक्त बनाने और उनके भविष्य को सुरक्षित करने वाली एक क्रांतिकारी पहल साबित हुई है।

_स्वास्थ्य विभाग को भी मिली नई मजबूती_

राज्य के स्वास्थ्य ढांचे को और मजबूत करते हुए आज 22 डेंटल डॉक्टरों को भी नियुक्ति पत्र सौंपा गया। इससे ग्रामीण से शहरी सभी क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं को बेहतर बनाने में अत्यधिक मदद मिलेगी।

_बीजेपी को मिला स्पष्ट संदेश — काम की राजनीति से सीखें_

मंत्री डॉ. इरफ़ान अंसारी ने विपक्ष पर कटाक्ष करते हुए कहा
*“इतिहास रचने वाली इस नियुक्ति प्रक्रिया ने साफ कर दिया कि काम बोलता है। विपक्ष को भी काम की राजनीति से सीख लेनी चाहिए।”*

भारतीय जनता पार्टी को चाहिए कि वह बेवजह की आलोचना छोड़कर युवा रोजगार, शिक्षा, विकास और जनभावना
पर रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाए।लगातार नकारात्मक राजनीति किसी भी पार्टी को मजबूत नहीं बनाती।इस नियुक्ति प्रक्रिया से बीजेपी को सीख लेकर सकारात्मक राजनीति की ओर बढ़ना चाहिए।

_जनता का आशीर्वाद—झारखंड में सकारात्मक तहलका_

स्थापना दिवस के इस शुभ अवसर पर नौजवानों और झारखंड की जनता की दुआएं पूरी तरह राज्य सरकार के साथ रहीं।
आज का दिन ऐतिहासिक, गौरवपूर्ण और झारखंड की प्रगति को नई दिशा देने वाला साबित होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *