मौसीबाड़ी बच्चा अपहरण : DGP से मुख्यालय में वार्ता बोली में स्वयं मॉनिटरिंग कर रही हूं 3′ राज्य उड़ीसा पटना बंगाल में पुलिस टीम जांच में भेजा गया : कैलाश यादव

**

भारी संख्या में धरना सम्पन्न, स्थल पर SSP राकेश रंजन शामिल होकर आश्वस्त किया जल्द सकारात्मक खबर मिलेगी, गहन जांच में 4,SP-6,DSP एवं 12, थाना प्रभारी का विशेष टीम बनाया गया

आगामी रणनीति, जनसमूह 24 घंटे इंतजार करेंगे,सीएम हेमंत सोरेन से जल्द मुलाकात कर वार्ता होगी

पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के तहत मौसीबाड़ी मलारकोचा निवासी सुनील यादव के दो अपहृत बच्चे 5 वर्षीय अंश और 4 वर्षीय अंशिका का सकुशल वापसी का मांग को लेकर धुर्वा शहीद मैदान स्थित शेख भिखारी चौक पर विशाल धरना दिया गया ! कार्यक्रम का अध्यक्षता प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने किया !

धरना कार्यक्रम के दौरान रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन,ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, हटिया डीएसपी प्रमोद कु मिश्रा, खेलाड़ी डीएसपी आर. एन चौधरी,जगन्नाथपुर थाना प्रभारी दिग्विजय सिंह सहित भारी संख्या में पुलिस बल की टीम मौजूद थी !

धरना कार्यक्रम स्थल पर रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन ने आकर जनांदोलन एवं कार्यक्रम का नेतृत्व कर रहे राजद नेता कैलाश यादव से वार्ता किया और सार्वजनिक तौर पर कहा कि हमने 4 IPS, 6 DSP एवं 12 थाना प्रभारी का विशेष टीम गठित किया है, अपलोग भरोसा और पूरी उम्मीद रखिए जल्द सकारात्मक खबर मिलेगी !

उस दौरान यादव ने सीनियर एसपी राकेश रंजन को कहा कि आपकी बातों पर भरोसा है लेकिन प्रशासन से बड़ी लापरवाही हुई है अगर 4 दिन पहले प्रशासन की चुस्ती रहती तो शायद परिणाम स्वरूप सफलता मिल गई होती !

धरना कार्यक्रम समाप्ति के बाद कैलाश यादव ने अपहृत बच्चे के पिता सुनील यादव को लेकर प्रतिनिधिमंडल के साथ राज्य के पुलिस महानिदेशक तदाशा मिश्रा से धुर्वा स्थित पुलिस मुख्यालय में मुलाकात किया ! लगभग 25 मिनट वार्ता के दौरान डीजीपी तदाशा मिश्रा ने कहा कि अपहृत 5 वर्ष के अंश और 4 वर्षीय अंशिका का मामले को लेकर मै बेहद संवेदनशील हूं , इस विषय को मै स्वयं मॉनिटरिंग कर रही हूं, बच्चे की सकुशल वापसी के लिए विशेष पुलिस टीम गठित किया गया है ! जानकारी देना चाहते हैं कि 3 राज्यों में बिहार बंगाल और उड़ीसा में पुलिस टीम चली गई है ! उसके बाद रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन के नेतृत्व में विशेष टीम गठित किया गया है ! जो तत्परता से बच्चे की सकुशल वापसी के लिए दिन रात कम कर रही है !

वार्ता के दरम्यान डीजीपी तदाशा मिश्रा को कैलाश यादव ने कहा कि मैडम एकीकृत बिहार में आप रांची की सिटी एसपी रही है,आप रांची के क्राइम गिरोह को  भली भांति जानती होंगी इसलिए आपसे उम्मीद ज्यादा है,लेकिन हमलोग के बीच जनाक्रोश काफी है,किसी भी हालत में जनसमूह का आगामी रणनीति जारी रहेगा !

विदित है धरना कार्यक्रम एवं डीजीपी से मुलाकात करने का रणनीति का एक हिस्सा है,आगामी रणनीति अनुसार जनसमूह का प्रतिनिधिमंडल जल्द राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से मिलेगा ! इसकी सूचना जल्द बता दी जाएगी !

धरना कार्यक्रम में समर्थन देने आए सम्मानित मधु मंसूरी सुनील यादव गौरीशंकर यादव मिंटू पासवान नंदन यादव बबन यादव रंजन यादव उत्तम यादव परमेश्वर सिंह उमेश यादव रामकुमार यादव सागर कुमार सतीश महतो राहुल यादव बनारस यादव चंदा देवी रामजी यादव शंकर राय मनीष राय सहित अन्य ने संबोधित किया !

धरना कार्यक्रम में भारी संख्या में पुरुष महिला एवं युवा वर्ग शामिल हुए !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *