लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की बिगड़ी तबीयत, रांची के इस अस्पताल में कराए गए भर्ती

रांची। दुखद खबर आई है, लोकसभा के पूर्व उपाध्यक्ष कड़िया मुंडा की तबीयत अचानक बिगड़ गयी है। उन्हें सांस लेने में परेशानी होने के बाद रांची के ऑर्किड अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

उनकी तबीयत बिगड़ने की जानकारी मिलने पर भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने फोन कर उनकी सेहत की जानकारी ली।

कड़िया मुंडा को ठंड लगने के कारण सांस लेने में परेशानी हुई थी। उन्हें आईसीयू में डॉक्टरों की देखरेख में रखा गया है।

कड़िया मुंडा के पुत्र अमर मुंडा ने बताया कि गुरुवार सुबह ठंड बढ़ने की वजह से उन्हें सांस लेने में हुई दिक्कत के बाद एहतियातन अस्पताल में भर्ती कराया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *