सिडनी फा’यरिंग के शूटर पिता-पुत्र पाकिस्तानी मूल के, जांच जारी

ऑस्ट्रेलिया के सिडनी के बॉन्डी बीच पर रविवार को एक दर्दनाक फायरिंग की घटना हुई, जिसमें 15 बेगुनाह लोगों की जान चली गई। हमलावरों में एक पिता-पुत्र शामिल थे, जिसमें हमलावर पिता साजिद अकरम (50) पुलिस कार्रवाई के दौरान मारा गया, जबकि उसका 24 साल का बेटा नवीद अकरम घायल हुआ और उसका इलाज जारी है। मिली जानकारी के अनुसार इस हमले में कुल 16 लोग मारे गए।

पुलिस के मुताबिक, पिता-पुत्र ने यह हमला ‘चानुका बाय द सी’ इवेंट के दौरान किया, जो यहूदी त्योहार के पहले दिन आयोजित किया गया था। सबसे कम उम्र की पीड़ित 10 साल की लड़की थी, जबकि सबसे ज्यादा उम्र का पीड़ित 87 साल का था। जांच में सामने आया कि पिता-पुत्र ने अपने परिवार को यह कहकर भ्रमित किया कि वे मछली पकड़ने साउथ कोस्ट जा रहे हैं। इसके बजाय उन्होंने यह हमला किया, जिसे ऑस्ट्रेलिया में पिछले तीन दशकों का सबसे खतरनाक मास शूटिंग बताया जा रहा है।

पुलिस ने पिता-पुत्र के घर और कैम्पसी में एक Airbnb प्रॉपर्टी पर रेड की। उनके वाहन में इम्प्रोवाइज्ड विस्फोटक उपकरण भी बरामद हुए। न्यू साउथ वेल्स के पुलिस कमिश्नर माल लैन्यन ने इसे आधिकारिक तौर पर “टेररिस्ट अटैक” बताया। जांच में पता चला कि दोनों ने इस्लामिक स्टेट (IS) के प्रति वफादारी की कसम खाई थी। हमलावरों की कार में IS के दो झंडे भी मिले। नवीद अकरम ऑस्ट्रेलिया में जन्मे नागरिक हैं और उसके पिता साजिद अकरम 1998 में स्टूडेंट वीजा पर ऑस्ट्रेलिया आए थे।

नवीद अकरम बेरोजगार था और अपने परिवार के साथ 2024 में खरीदे गए घर में रहता था। पुलिस और ऑस्ट्रेलिया की खुफिया एजेंसी ASIO ने पहले भी नवीद पर निगरानी रखी थी, लेकिन उसे खतरा नहीं माना गया। कमिश्नर लैन्यन ने बताया कि साजिद अकरम पिछले 10 सालों से लाइसेंसी हथियार रखता था। इस हमले ने ऑस्ट्रेलिया को झकझोर दिया है और जांच में जुटी पुलिस और सुरक्षा एजेंसियां अब इस घटना के सभी पहलुओं की पड़ताल कर रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *