आदित्य धरः 6 साल में दी दो ब्लॉकबस्टर और 2 हुई डिब्बाबंद, ₹1,00,00,00,000 के मालिक के आगे ‘धुरंधर’ पस्त

रणवीर सिंह को हमजा अली मजारी, अक्षय खन्ना को रहमान डकैत, अर्जुन रामपाल को मेजर इकबाल, आर माधवन को अजय सान्यास, राकेश बेदी को जमील जमाली, संजय दत्त को एसपी चौधरी, गौरव गेरा को मोहम्मद आलम के किरदार से मशहूर करने वाले डायरेक्टर आदित्य धर ने दर्शकों को एक बार फिर से अपनी मौजूदगी और काबिलियत का एहसास करा दिया है। वह ऐसे डायरेक्टर हैं, जिन्होंने 6 साल में सिर्फ दो ही फिल्में बनाईं और दोनों ही सुपरहिट। आज हम आपको इन्हीं के बारे में बताने जा रहे हैं कि ये कौन हैं और इस मुकाम तक पहुंचने में क्या कुछ झेला।

आदित्य धर का जन्म 12 मार्च 1983 को नई दिल्ली के कश्मीरी पंडित परिवार में हुआ था। वह 42 साल के हैं और दिल्ली यूनिवर्सिटी से ग्रेजुट हैं। इन्होंने दो दशक म्यूजिक थिएटर में बिताए और वहीं उन्होंने स्क्रीनराइटिंग करियर को आकार दिया। साल 2021 में इन्होंने भाई लोकेश धर के साथ अपनी प्रोडक्शन कंपनी की स्थापना की, जिसका नाम B62 रखा और इसी के बैनर तले ‘धुरंधर’ बनाई, जिसने 17 दिन में 555 करोड़ रुपये का आंकड़ा पार कर लिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *