
Ranchi : रांची में जज कॉलोनी के सामने सोमवार को एक बड़ा सड़क हादसा टल गया। एक कार अनियंत्रित होकर सड़क के बीच बने डिवाइडर से जा टकराई। बताया जा रहा है कि कार के ब्रेक फेल हो गए थे, जिससे चालक वाहन पर नियंत्रण नहीं रख सका।
टक्कर इतनी तेज थी कि कार का अगला हिस्सा बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हादसे के समय कार में एक परिवार सवार था। राहत की बात यह रही कि इस दुर्घटना में किसी को गंभीर चोट नहीं आई।
घटना के बाद तेज आवाज सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंच गए। सूचना मिलते ही पुलिस भी घटनास्थल पर पहुंची और हालात का जायजा लिया। पुलिस ने क्षतिग्रस्त वाहन को सड़क से हटवाकर यातायात को सामान्य कराया। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है।
