
*नामकुम प्रखण्ड कांग्रेस मिलन समारोह में विभिन्न राजनीतिक दलों के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता कांग्रेस का दामन थामा।*
*मनोज सिंह, विकू सिंह, रमेश मुण्डा, अनिल वर्मा, शारदा सिंह सी पी शर्मा रिता रजनी कुजूर, पुष्पा तिर्की के नेतृत्व में हजारों की संख्या में कांग्रेस पार्टी का सदस्यता ग्रहण किया।*
मुख्य रूप से कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण करने वाले
1.मनोज सिंह सांसद भारतीय जनता पार्टी प्रदेश प्रवक्ता (प्रतिनिधि राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद)
2. बिकू सिंह, भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा दक्षिणी प्रमंडल प्रभरी
3. रमेश मुण्डा भारतीय जनता पार्टी
4. शारदा सिंह भारतीय जनता पार्टी प्रदेश किसान मोर्चा अध्यक्ष
5. अनिल वर्मा भारतीय जनता पार्टी
6. रिता रजनी कुजूर (आजसू) पूर्व प्रमुख नामकुम
7. पुष्पा तिर्की पूर्व प्रमुख
8. सी पी शर्मा,अधिवक्ता एसोसिएशन अध्यक्ष
9. नीरा देवी, वीर नारी सेना अध्यक्ष
10. दिनेश कुमार प्रजापति JLKM
11. दिलीप महतो JLKM
12. विवेक मुण्डा मुखिया हुवांगहातु पंचायत
13. अमीत मुण्डा पार्षद
रांची/नामकुम :- भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस के विचारों, नीतियों एवं जनहितकारी कार्यों से प्रभावित होकर *खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप* के नेतृत्व में विभिन्न राजनीतिक दलों के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता नामकुम प्रखण्ड कांग्रेस मिलन समारोह में कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण किया।
इस अवसर पर आयोजित मिलन समारोह में कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, जनप्रतिनिधि एवं संगठन के पदाधिकारी उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान नए साथियों का कांग्रेस परिवार में स्वागत किया गया तथा उन्हें पार्टी की विचारधारा एवं संगठन को मजबूत बनाने का संकल्प दिलाया गया।

मिलन समारोह के मुख्य अतिथि झारखण्ड कांग्रेस के सह प्रभारी श्रीबेला प्रसाद ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि कांग्रेस परिवार में नये सदस्यों का स्वागत करते हैं। आज आप पार्टी का सदस्यता ग्रहण कर कांग्रेस पार्टी के हाथों को मजबूत किया है। केशव महतो कमलेश ने सभा को संबोधित करते हुए विभिन्न राजनीतिक दलों आये कार्यकर्ता को माला एवं कांग्रेस का पट्टा पहना कर स्वागत किया। झारखण्ड सरकार के मंत्री दिपिका सिंह पाण्डेय ने कहा कि हम एक एक कार्यकर्ता को जोड़कर पार्टी को मजबूत करेंगे। मंत्री डां इरफान अंसारी ने सरकार एवं कांग्रेस पार्टी की उपलब्धि को बताते हुए नये सदस्यों स्वागत किया। पूर्व केंद्रीय मंत्री सुबोधकांत सहाय ने सभी को स्वागत करते हुए कहा कि पार्टी की मजबूती मिलेगी।

खिजरी विधायक सह कांग्रेस विधायक दल के उप नेता राजेश कच्छप ने सभा को संबोधित करते हुए कहा कि जनता का बढ़ता विश्वास और विभिन्न दलों के कार्यकर्ताओं का कांग्रेस में शामिल होना इस बात का प्रमाण है कि राज्य एवं क्षेत्र की जनता कांग्रेस की नीतियों और जनहित के प्रति उसकी प्रतिबद्धता पर भरोसा जता रही है। आने वाले समय में संगठन को और अधिक सशक्त एवं जन-जन तक पहुँचाने के लिए सभी कार्यकर्ता मिलकर कार्य करेंगे।
सभा को महिला कांग्रेस अध्यक्ष रामा खलखो, प्रणव झा, पूर्व राज्यसभा प्रत्याशी, कोलेबिरा विधायक नमन विक्सल कोनगाड़ी, कांके विधायक सुरेश कुमार बैठा, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस प्रभारी रियाजुल अहमद, रांची जिला ग्रामीण कांग्रेस अध्यक्ष सोमनाथ मुण्डा, डां अमर कुमार चौधरी ने संबोधित किया।
मौके पर सतीश पाल मुजनी,ऐनूल हक अंसारी, अर्चना मिश्रा, खुदिया कच्छप, प्रखण्ड अध्यक्ष विजय टोप्पो, रमेश पाण्डेय, माधो कच्छप, रीना सांगा, अनु बेक, पृथ्वीराज चौहान, एतवा उरांव, सिलाश टुटी, महादेव मुण्डा, मिनू सिंह, अंजू लकड़ा, पुनीत तिग्गा, राजेश सिंह मुण्डा, मुरलीधर, सुनील उरांव, चांद खान, लखन नायक, नरेश उरांव, विजय मुण्डा, शंकर पाण्डेय, कृष्णा गोप, जीता कच्छप, एतवा मुण्डा, शिवदास गोस्वामी, रंजीत बड़ाईक, चमन रजक, पंचू तिर्की, दिनेश चन्द्र प्रमाणिक एवं अन्य कार्यकर्ता उपस्थित थे।
