JPSC – JSSC में दोषियों पर लगातार कार्रवाई जारी, बाबूलाल को जाँच से क्यो हो रही है परेशानी?: ऋषीकेश सिंह

रांची, दिनाँक 07 अगस्त 2026

झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के प्रदेश सचिव सह प्रदेश प्रवक्ता ऋषीकेश सिंह ने नेता प्रतिपक्ष बाबूलाल मरांडी के बयान पर पलटवार करते हुए कहा कि भाजपा छात्रों के नाम पर केवल राजनीति कर रही है, जबकि हेमंत सरकार दोषियों को बचाने नहीं बल्कि जेल भेजने का काम कर रही है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि JPSC अध्यक्ष इस्तीफा दे चुके हैं, पूरे मामले की CID जांच जारी है और पूर्व अध्यक्ष एल. ख्यांगते से लगातार पूछताछ हो रही है। 14वीं JPSC मुख्य परीक्षा स्थगित की गई है तथा जांच के आधार पर आगे भी आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। डिप्टी एग्जामिनेशन कंट्रोलर श्वेता गुप्ता, TDPL के मैनेजर अभय तिवारी उर्फ मनोज तिवारी सहित कई आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। राज्यभर में लगातार छापेमारी चल रही है और अब तक 19 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है। JPSC में वर्षों से जमे अधिकारियों को भी हटाया गया है तथा JSSC से जुड़े मामलों की भी जांच जारी है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस शुरू से छात्रों के साथ खड़ी है। कांग्रेस प्रभारी के. राजू, प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, कांग्रेस के मंत्री, यूथ कांग्रेस और NSUI के प्रतिनिधिमंडल ने छात्रों से मुलाकात कर उनकी मांगों को मुख्यमंत्री तक पहुंचाया। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने स्पष्ट कहा है कि जांच की आंच यदि मुख्यमंत्री कार्यालय तक भी पहुंचे तो भी कार्रवाई में कोई हिचक नहीं होनी चाहिए। यह सरकार की नीयत और पारदर्शिता का सबसे बड़ा प्रमाण है।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि मुख्यमंत्री ने छात्रों से संवाद के लिए मंत्रियों का समूह गठित किया है और छात्र प्रतिनिधियों के साथ लगातार बातचीत की प्रक्रिया चल रही है। राहुल गांधी ने भी आंदोलनरत छात्रों से फोन पर बात कर भरोसा दिलाया है कि उनकी जायज़ मांगों पर सरकार गंभीरता से निर्णय लेगी।

ऋषीकेश सिंह ने कहा कि कांग्रेस छात्रों के न्याय और पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया के पक्ष में है। दोषी चाहे कितना भी प्रभावशाली क्यों न हो, उसे बख्शा नहीं जाएगा। भाजपा को भ्रम फैलाने के बजाय जांच पूरी होने और दोषियों को सजा मिलने का इंतजार करना चाहिए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *