फैशन, कला और सामाजिक सरोकारों का संगम: “ख्याति.. द बुटीक कैलेंडर लॉन्च 2026” का भव्य आयोजन

फैशन, कला और सामाजिक सरोकारों का भव्य संगम प्रस्तुत करते हुए डॉ. ख्याति मुंजाल, जो ख्याति.. द बुटीक की सीईओ एवं Charitable Charm की चेयरपर्सन हैं, द्वारा हर वर्ष की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष भी “ख्याति.. द बुटीक कैलेंडर लॉन्च 2026” का अत्यंत गरिमामय एवं प्रेरणादायक आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष कैलेंडर ख्याति.. द बुटीक की उन विशिष्ट एवं सम्मानित ग्राहिकाओं को समर्पित है, जिन्होंने वर्षों से ब्रांड के साथ जुड़कर उसे निरंतर प्रोत्साहन और विश्वास प्रदान किया है। यह कैलेंडर केवल तिथियों का संकलन मात्र नहीं, बल्कि फैशन डिज़ाइन, रंगों की सृजनात्मकता, कलात्मक सोच और सौंदर्यबोध का जीवंत प्रतिबिंब है, जिसमें आधुनिकता और परंपरा का सुंदर समन्वय देखने को मिलता है। कार्यक्रम के दौरान 2026 कैलेंडर का विधिवत विमोचन किया जाएगा, जो फैशन और कला के अद्भुत संगम को दर्शाता है तथा महिला सशक्तिकरण और रचनात्मक अभिव्यक्ति को विशेष रूप से उजागर करता है।

इस भव्य अवसर पर मुख्य अतिथि के रूप में महुआ मांझी एवं माधुरी मंजुरी देवी तथा गेस्ट ऑफ ऑनर के रूप में मनीषा सिंह एवं रितुल मुंजाल अपनी गरिमामयी उपस्थिति से कार्यक्रम की शोभा बढ़ाएंगे और आयोजन को विशेष सम्मान प्रदान करेंगे। रितुल मुंजाल, जो कि Firayalal Public School के चेयरपर्सन भी हैं, ने इस आयोजन को सफल बनाने में खुल दिल से योगदान दिया है। उनका समर्थन और समर्पण इस आयोजन को और भी विशेष बना रहा है।

कार्यक्रम का एक अत्यंत महत्वपूर्ण उद्देश्य सामाजिक दायित्वों को मजबूती देना भी है, जिसके अंतर्गत Charitable Charm द्वारा संचालित विभिन्न सामाजिक पहलों को मंच पर प्रस्तुत किया जाएगा, जो वंचित एवं जरूरतमंद महिलाओं और बच्चों के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, आत्मनिर्भरता और समग्र कल्याण के लिए निरंतर कार्यरत हैं। इस अवसर पर कैलेंडर लॉन्च से प्राप्त योगदान राशि का उपयोग महिलाओं एवं बच्चों के उत्थान, उनकी शिक्षा, स्वास्थ्य सुविधाओं और बेहतर भविष्य निर्माण के लिए किया जाएगा, जिससे समाज के कमजोर वर्गों को नई दिशा और नई उम्मीद मिल सके।

इस प्रतिष्ठित आयोजन में ख्याति.. द बुटीक की अनेक सम्मानित ग्राहकाएं, शहर के नामचीन व्यवसायी, उद्योग जगत से जुड़े गणमान्य व्यक्ति, सामाजिक कार्यकर्ता, मीडिया प्रतिनिधि, फैशन प्रेमी एवं Charitable Charm के सक्रिय सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहेंगे, जो इस आयोजन को और भी भव्य, सार्थक और यादगार बनाएंगे।

डॉ. ख्याति मुंजाल का यह प्रयास यह संदेश देता है कि फैशन केवल बाहरी सौंदर्य का माध्यम नहीं, बल्कि समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का एक सशक्त और प्रभावी मंच भी बन सकता है, और “ख्याति.. द बुटीक कैलेंडर लॉन्च 2026” निश्चित रूप से कला, फैशन और मानवता की भावना को एक साथ जोड़ने वाला एक प्रेरणादायक आयोजन सिद्ध होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *