ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी./ओ.बी.सी. माइनॉरिटी फेडरेशन ने की बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर जयंती धूमधाम से मनाने की अपील

भोपाल, अप्रैल 2026: ऑल इंडिया एस.सी./एस.टी./ओ.बी.सी. माइनॉरिटी फेडरेशन की ओर से भारत रत्न डॉ. बाबा साहब आंबेडकर की जयंती को प्रदेशभर में हर्षोल्लास और सम्मान के साथ मनाने की अपील की गई है। संगठन ने समाज के सभी वर्गों से आह्वान किया है कि वे बाबा साहब के विचारों को अपनाते हुए समानता, शिक्षा और अधिकारों के लिए जागरूकता फैलाएं।

संगठन के राष्ट्रीय अध्यक्ष *श्री सुनील कुमार रामटेके* ने कहा कि “बाबा साहब का जीवन हमें संघर्ष, शिक्षा और सामाजिक न्याय की राह दिखाता है। जयंती के अवसर पर हमें उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।”

राष्ट्रीय उपाध्यक्ष *बंटी वैष्णिक* ने कहा कि “बाबा साहब डॉ. भीमराव आंबेडकर ने देश को संविधान के रूप में एक मजबूत नींव दी है। उनकी जयंती सिर्फ एक उत्सव नहीं, बल्कि उनके विचारों को आत्मसात करने का अवसर है।”

वहीं संगठन के *प्रदेश अध्यक्ष डॉ. अतुल मलिकराम* ने कहा कि “आज के समय में बाबा साहब के विचार और भी ज्यादा प्रासंगिक हैं। युवाओं को चाहिए कि वे उनके सिद्धांतों को अपनाकर समाज में सकारात्मक बदलाव लाएं और आपसी भाईचारे को मजबूत करें।”

इस कार्यक्रम को लेकर कई प्रमुख पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं ने अपनी सहमति प्रदान की है, जिनमें मुख्यरूप से बंटी वैष्णिक (राष्ट्रीय उपाध्यक्ष), एस. आर. नागले (प्रदेश महासचिव), कैलाश बाईकर (प्रदेश उपाध्यक्ष), कप्तान अक्षय कुमार (सामाजिक कार्यकर्ता), एड. सुरेशचंद पंडित (सामाजिक कार्यकर्ता), योगेश पाटे (सामाजिक कार्यकर्ता), कृष्णा सुनटे (सामाजिक कार्यकर्ता) सहित अन्य पदाधिकारी शामिल रहे।

संगठन ने सभी नागरिकों से अपील की है कि वे अपने-अपने क्षेत्रों में कार्यक्रम आयोजित करें, गरीब और जरूरतमंद लोगों की मदद करें तथा बाबा साहब के विचारों को जन-जन तक पहुंचाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *