Anjuman Committee and Welfare Trust Budhmu के सदर शमीम बड़ेहार ने दी रमजान की मुबारकबाद

रमजान पर शमीम बड़ेहार का संदेश: इबादत, सब्र और इंसानियत का महीना है पवित्र रमजान
बुढ़मू। पवित्र माह रमजान के आगमन पर प्रखंड अंजुमन कमेटी एंड वेल्फेयर ट्रस्ट, बुढ़मू के सदर सह विधायक प्रतिनिधि जनाब शमीम बड़ेहार साहब ने क्षेत्र सहित देशभर के मुस्लिम समुदाय को दिली मुबारकबाद दी है।
अपने संदेश में उन्होंने कहा कि रमजान का महीना इबादत, तकवा, सब्र और इंसानियत का सबसे पवित्र समय होता है। यह महीना हमें अल्लाह की इबादत के साथ-साथ गरीबों, जरूरतमंदों और बेसहारा लोगों की मदद करने की प्रेरणा देता है।
उन्होंने दुआ की कि अल्लाह तआला सभी रोजेदारों के रोजे और इबादत को कबूल फरमाएं तथा मुस्लिम समुदाय के घर-घर में अमन, बरकत और खुशहाली अता करें।
शमीम बड़ेहार ने लोगों से अपील की कि इस पाक महीने में आपसी भाईचारे, प्रेम और सद्भाव को मजबूत करें तथा समाज में शांति और सौहार्द का संदेश फैलाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *