मकर संक्रांति के दिन अंश-अंशिका की सकुशल वापसी भगवान जगन्नाथ स्वामी ने न्याय किया,समिति की ओर से प्रशासन को विशेष बधाई,अपहरणकर्ता गिरोह का खुलासा होना जरूरी : कैलाश यादव

अंश-अंशिका की सकुशल वापसी पर पूरी प्रशाशन टीम, मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं को समर्थन देने वाले सभी लोगों को बधाई एवं धन्यवाद

पुलिस का इकबाल कायम, अंश अंशिका की सकुशल वापसी शासन-प्रशासन की साख व विश्वनीयता जिंदा

आज दिनांक 14/1/26 को अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के संयोजक सह राजद नेता कैलाश यादव ने अंश-अंशिका की सकुशल वापसी होने पर आपार खुशी जताई है ! समिति की ओर से अपहृत अंश अंशिका की वापसी पर पुलिस प्रशाशन की टीम की कर्मठता एवं संघर्षशीलता को बधाई , प्रशाशन ने चौकस परिचय का दिया है !

यादव ने कहा है अंश अंशिका की सकुशल वापसी के लिए राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन एवं राज्य के डीजीपी तदाशा मिश्रा व रांची के सीनियर एसपी राकेश रंजन सिटी एसपी पारस राणा ग्रामीण एसपी प्रवीण पुष्कर, ट्रैफिक एसपी राकेश कुमार हटिया डीएसपी प्रमोद कु मिश्रा सहित तमाम डीएसपी तथा धुर्वा थानेदार विमल किंडो,जगन्नाथपुर थानेदार दिग्विजय सिंह सहित तमाम इंस्पेक्टर व तकनीकी सेल के सभी सदस्यों को साधुवाद देते हैं !

दबाव में कार्य कर रहे प्रशासन के लिए अंश-अंशिका की सकुशल वापसी बड़ी चुनौती थी एवं पुलिसिया साख और विश्वसनीयता की बात थी , विपक्ष के लोग राजनीति भी शुरू कर दिया था उसके बावजूद प्रशासन का दिन रात का मेहनत सफलता में तब्दील हुआ और अंश अंशिका की सकुशल वापसी परिणाम में बदल दिया !

अंश अंशिका बचाओ संघर्ष समिति की ओर से बारंबार बधाई एवं इस मुहिम में समर्थन देने वाले सभी समाजसेवियों को बधाई तथा धन्यवाद देते हैं !

यादव ने समिति की ओर से राज्य के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन को विशेष बधाई दिया है और कहा कि अंश-अंशिका एवं परिजन को सबल बनाने तथा समुचित जरूरी सुविधा देने के लिए आधिकारिक रूप से रांची के उपायुक्त मंजूनाथ भजंत्री निर्देश दिया यह सच्ची मानवता का परिचय है इसके लिए भी कोटिश बधाई और शुभकामनाएं !

यादव ने प्रशाशन से आग्रह किया है कि अपहरणकर्ता एवं गिरोह का खुलासा किया जाना चाहिए और कठोर कार्रवाई के साथ बड़ी सबक देनी चाहिए !

आज अंश-अंशिका बचाओ संघर्ष समिति के रंजन यादव नंदन यादव बबन यादव परमेश्वर सिंह गौरीशंकर यादव अभिषेक साहू मिंटू पासवान संजीत यादव सुनील राय अनीता यादव पूर्व पार्षद उर्मिला देवी रामकुमार सिंह राहुल कुमार मनीष राय दीपक राय शंकर राय सुरेश राय चंदन यादव सहित अन्य लोगों को बधाई !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *