Charitable Charms की पहल से सशक्त हो रहीं महिलाएं, नए स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का शुभारंभ

महिला सशक्तिकरण की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक कदम उठाते हुए Charitable Charms संस्था ने एक नए स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का शुभारंभ किया है। इस कार्यशाला का मुख्य उद्देश्य महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना, उन्हें व्यावसायिक एवं रोजगारोन्मुखी कौशल प्रदान करना तथा आर्थिक रूप से सशक्त करना है।

इस पहल से जुड़कर बड़ी संख्या में महिलाएं लाभान्वित हो रही हैं और अपने जीवन को एक नई दिशा दे रही हैं। स्किल डेवलपमेंट सेंटर में महिलाओं को विभिन्न प्रकार के प्रैक्टिकल और उपयोगी प्रशिक्षण दिए जा रहे हैं, जिससे वे स्वरोजगार शुरू कर सकें या घर बैठे आय अर्जित करने में सक्षम बन सकें।

प्रशिक्षण कार्यक्रम इस तरह से डिजाइन किया गया है कि महिलाएं न केवल नए हुनर सीखें, बल्कि उनका आत्मविश्वास और आत्मसम्मान भी बढ़े, जिससे वे समाज में अपनी एक सशक्त पहचान बना सकें।

इस प्रेरणादायक पहल के पीछे Charitable Charms की Chairperson ख्याति मुंजाल का दूरदर्शी नेतृत्व रहा है। उन्होंने कहा कि “जब महिलाएं सशक्त होती हैं, तो पूरा समाज सशक्त बनता है।” उन्होंने यह भी बताया कि संस्था का लक्ष्य इस वर्ष कुल पांच स्किल डेवलपमेंट सेंटर खोलने का है, ताकि अधिक से अधिक महिलाएं इस पहल से जुड़कर आत्मनिर्भर बन सकें।

संस्था की Treasurer निधि गुप्ता ने इस परियोजना की वित्तीय योजना और संसाधनों के कुशल प्रबंधन में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है, जिससे यह कार्यक्रम निरंतर और प्रभावी रूप से आगे बढ़ रहा है।

वहीं PR Chairperson रूपम जी द्वारा इस पहल को समाज के बीच प्रभावी ढंग से प्रस्तुत किया जा रहा है। उनके जनसंपर्क और संचार प्रयासों से स्किल डेवलपमेंट सेंटर की जानकारी अधिक से अधिक महिलाओं तक पहुंच रही है, जिससे उन्हें इससे जुड़ने की प्रेरणा मिल रही है।

यह स्किल डेवलपमेंट सेंटर केवल हुनर सिखाने तक सीमित नहीं है, बल्कि यह महिलाओं में निर्णय लेने की क्षमता, नेतृत्व गुण और आत्मविश्वास का भी विकास कर रहा है।

इस अवसर पर Charitable Charms की सक्रिय सदस्य मौमिता चौधरी, प्रभा सिंह एवं आरती सुल्तानिया उपस्थित रहीं और उन्होंने इस पहल को सफल बनाने में सक्रिय योगदान दिया।
इसके साथ ही निधि रॉय, ईशा मल्होत्रा, शैरिन शर्मा, सरिता, शोभा, पिंकी एवं अजय ने भी सहयोग प्रदान कर महिला सशक्तिकरण की इस मुहिम को मजबूती दी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *