
Charitable Charms संस्था द्वारा सेवा, संवेदना और सामाजिक उत्तरदायित्व की भावना को आगे बढ़ाते हुए जरूरतमंदों एवं स्लम क्षेत्रों में रहने वाले लोगों के लिए कंबल वितरण अभियान का आयोजन किया गया। यह अभियान संस्था की पहली पहल है, और Charitable Charms का संकल्प है कि इस तरह के सेवा कार्य लगातार विभिन्न क्षेत्रों में किए जाते रहेंगे, ताकि अधिक से अधिक जरूरतमंद लोगों तक सहायता पहुँचाई जा सके।
इस सेवा अभियान के दौरान Charitable Charms की टीम ने जरूरतमंद लोगों से संवाद किया और उनकी आवश्यकताओं को समझते हुए उन्हें कंबल वितरित किए। विशेष रूप से बुजुर्गों के चेहरों पर दिखाई दी संतुष्टि और मुस्कान ने इस प्रयास को और भी सार्थक बना दिया। इस पहल से उनके जीवन में सकारात्मक प्रभाव देखने को मिला।
इस अवसर पर Charitable Charms की Chairperson Dr. Khyati Munjal ने कहा,
“यह हमारी पहली पहल है और हमारा उद्देश्य है कि इस तरह के सेवा कार्य निरंतर अलग-अलग क्षेत्रों में किए जाएँ। जरूरतमंदों की सेवा ही हमारे कार्यों की असली प्रेरणा है।”
वहीं संस्था की PR Committee Chairperson, Rupam Jha ने कहा,
“इस पहल के माध्यम से हम समाज को यह संदेश देना चाहते हैं कि छोटी-छोटी कोशिशें भी बड़ा बदलाव ला सकती हैं। Charitable Charms भविष्य में भी लगातार ऐसे अभियानों को आगे बढ़ाएगा।”
इस अभियान में Charitable Charms की सक्रिय सदस्य मौमिता चौधरी, प्रभा सिंह एवं आरती सुल्तानिया ने समर्पण भाव से भाग लिया। इसके साथ ही प्रतिभा जी, रश्मि गुप्ता, अमृता, प्रभा जी एवं पिंकी ने भी इस सेवा कार्य में सक्रिय सहयोग प्रदान किया।
Charitable Charms का दृढ़ विश्वास है कि खुशियाँ बांटने से ही समाज मजबूत बनता है। संस्था भविष्य में भी इसी तरह की मानवीय और सामाजिक पहलों के माध्यम से जरूरतमंदों के जीवन में आशा, सम्मान और सहारा प्रदान करती रहेगी।





