
ज़रूरतमंदों तक गर्माहट और अपनापन पहुँचाने की एक सशक्त पहल
आज Charitable Charms की टीम ने रांची के कोकर क्षेत्र में बुज़ुर्गों एवं जरूरतमंद लोगों के बीच कंबल वितरित किए। रांची की इस कड़ाके की ठंड में यह सेवा उनके लिए किसी जीवनरक्षक से कम नहीं थी। सेवा के दौरान बुज़ुर्गों के चेहरों पर दिखी मुस्कान और संतोष ने इस पहल को अत्यंत भावुक और सार्थक बना दिया।
इस अवसर पर Charitable Charms की Chairperson डॉ. ख्याति मुंजाल ने कहा,
“इस तरह की पहलें केवल सहायता नहीं, बल्कि सम्मान और अपनापन भी देती हैं। हमारा उद्देश्य है कि हम निरंतर अलग-अलग क्षेत्रों में पहुँचकर जरूरतमंदों के जीवन में सकारात्मक बदलाव ला सकें।”
वहीं संस्था की Skill Development Chairperson प्रभा सिंह ने कहा,
“सेवा कार्य हमें समाज की वास्तविक ज़रूरतों से जोड़ते हैं। Charitable Charms का प्रयास है कि सेवा के साथ-साथ लोगों को आत्मनिर्भर बनाने की दिशा में भी निरंतर कार्य किया जाए।”
साथ ही संस्था की Treasurer निधि गुप्ता ने कहा,
“जब संसाधनों का सही उपयोग सही समय पर जरूरतमंदों तक पहुँचता है, तभी सेवा का वास्तविक उद्देश्य पूर्ण होता है। इस अभियान में सभी सदस्यों की भागीदारी सराहनीय है।”
इस अभियान में Charitable Charms की सक्रिय सदस्य मौमिता चौधरी, प्रभा सिंह, आरती सुल्तानिया एवं रूपम झा ने पूरे समर्पण भाव से भाग लिया।
इस सेवा कार्य के दौरान रतन, कृष्णा और हीरा की उपस्थिति एवं सहयोग भी विशेष रूप से उल्लेखनीय रहा।
इस अवसर पर खुशबू साहू ने भावुक शब्दों में कहा,
“बुज़ुर्ग लोगों को कंबल देने से एक अलग ही तृप्ति और आनंद का अनुभव होता है। उनके चेहरे पर सुकून और अपनापन देखकर मन भर आता है।”
इसके साथ ही प्रतिभा जी एवं अमृता ने भी इस पहल को सफल बनाने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया। सेवा के दौरान टीम के बीच मित्रता, अपनापन और साझा खुशी ने इस दिन को और भी विशेष बना दिया।
Charitable Charms का दृढ़ विश्वास है कि गरमाहट बाँटना केवल कंबल देना नहीं, बल्कि दिलों को जोड़ना है। यह संस्था की पहली पहल है और संकल्प है कि ऐसे सेवा कार्य निरंतर विभिन्न क्षेत्रों में किए जाते रहेंगे, ताकि हर जरूरतमंद तक सहायता, सम्मान और उम्मीद पहुँच सके।





