
जे
ईई मेन्स जनवरी-2026 परीक्षा में सरला बिरला पब्लिक स्कूल के छात्रों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम गौरवान्वित किया है। इस उपलब्धि से विद्यालय परिवार में हर्ष और उत्साह का माहौल है।
विद्यालय की छात्रा अन्वेषा अग्रवाल ने 99.2957304 परसेंटाइल हासिल कर शानदार सफलता प्राप्त की है। उनके इस उत्कृष्ट प्रदर्शन ने विद्यालय की शैक्षणिक गुणवत्ता को एक बार फिर प्रमाणित किया है।
अब तक प्राप्त जानकारी के अनुसार, 10 से अधिक छात्र परीक्षा में सफल हुए हैं, जबकि कुछ छात्रों के परिणाम अभी प्रतीक्षित हैं। अन्य सफल विद्यार्थियों में —



जानवी सिन्हा – 97.6456917 परसेंटाइल
अभिषेक कुमार आयुष – 96.9733690 परसेंटाइल
कुशाग्र दिव्यांश – 96.1514559 परसेंटाइल
आकर्ष राज – 95.2767511 परसेंटाइल
आदर्श कुमार सिंह – 92.6779646 परसेंटाइल
दर्शित बागला – 91.9669478 परसेंटाइल
सान्वी श्रेया – 91.7186269 परसेंटाइल
आर्या कौशिक – 90.0962635 परसेंटाइल
अतुल्य कुमार – 87.9960115 परसेंटाइल
इन सभी विद्यार्थियों ने अपनी मेहनत, लगन और अनुशासन से यह सफलता अर्जित की है।






विद्यालय की प्राचार्या श्रीमती मनीषा शर्मा ने विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, शिक्षकों के मार्गदर्शन और अभिभावकों के सहयोग की सराहना की। उन्होंने सभी सफल विद्यार्थियों को आगामी चरणों के लिए शुभकामनाएं देते हुए कहा कि यह उपलब्धि पूरे विद्यालय परिवार के लिए गर्व का विषय है।
विद्यालय प्रबंधन ने आशा व्यक्त की है कि छात्र आगे भी इसी प्रकार उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय और राज्य का नाम रोशन करेंगे।



