
आज दिनांक 13/1/2026 को उलीडीह को मिला नया खेल मैदान, केन्द्रीय सरना समिति के प्रधान महासचिव भाजपा मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने किया उद्घाटन
खेल मैदान बनने से ग्रामीणों में खुशी, बच्चों को मिलेगा स्थानीय मंच : अशोक मुंडा
नामकुम : राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा एवं भाजपा खिजरी मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा के सौजन्य से नामकुम प्रखंड के हाहाप पंचायत अंतर्गत उलीडीह गांव में नवनिर्मित फुटबॉल मैदान का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह का नेतृत्व मंडल अध्यक्ष अशोक मुंडा ने किया। इसी अवसर पर मैदान में आयोजित दो दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट का भी विधिवत शुभारंभ हुआ।इस मौके पर अशोक मुंडा ने कहा कि उलीडीह गांव के ग्रामीणों द्वारा काफी पहले खेल मैदान के लिए स्थल का चयन कर लिया गया था, लेकिन आर्थिक संसाधनों के अभाव में मैदान का निर्माण नहीं हो पा रहा था। ग्रामीण लंबे समय से फुटबॉल मैदान की मांग कर रहे थे, जिसे राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा के समक्ष रखा गया। सांसद के दिशा-निर्देश पर पहल करते हुए मैदान का समतलीकरण कर खेल मैदान का निर्माण कराया गया। उन्होंने कहा कि खेल मैदान केवल खेल गतिविधियों तक सीमित नहीं रहता, बल्कि यह युवाओं को अनुशासन, टीम भावना और सकारात्मक दिशा देने का माध्यम भी बनता है।मैदान के निर्माण से गांव के खिलाड़ियों को अब अभ्यास एवं प्रतियोगिता के लिए दूसरे गांवों पर निर्भर नहीं रहना पड़ेगा।खेल मैदान के बनने से ग्रामीणों में खासा उत्साह देखा गया। ग्रामीणों ने कहा कि अब गांव के बच्चे यहीं खेल प्रतिभा निखार सकेंगे और भविष्य में विभिन्न खेल व सामाजिक आयोजनों के लिए भी इस मैदान का उपयोग किया जा सकेगा। आयोजकों ने जानकारी दी कि फुटबॉल टूर्नामेंट का फाइनल मुकाबला 15 जनवरी को टुसू मेला के अवसर पर खेला जाएगा, जिसे लेकर खिलाड़ियों और दर्शकों में खासा उत्साह है। इस अवसर पर समीर राय, संदीप मंडल, रमेश मुंडा, शिलाश टूटी, मंगल टूटी, अविनाश टूटी, जॉनसन टूटी, गणपत मुंड़ा, पांडू मुंडा, संदीप टूटी, प्रेम मुंडा, राकेश मुंडा, मदन टोप्पो, सूर्या कांत मुंडा सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण व खेलप्रेमी उपस्थित थे।

