श्री साहित्य कुंज का सप्तम वार्षिक समारोह “कलमकार कुंभ” मनाया गया

रांची                
श्री साहित्य कुंज का  सप्तम वार्षिकोत्सव दिनांक 5 अप्रैल को इस्पात क्लब   ‘मेकान डोरंडा’ में मनाया गया । विश्व वाणी अभियान संस्थान जबलपुर के सभा अध्यक्ष परम आदरणीय संजीव वर्मा सलिल महियसी महादेवी वर्मा जी के भताजे  उपस्थित रहे ।
मुख्य अतिथि परम आदरणीय मंजू ठाकुर जमशेदपुर से स्वदेशी जागरण मंच बिहार विशिष्ट अतिथि के रूप में मंच का गौरव बढ़ाया। डॉ जंग बहादुर पांडे  डॉक्टर कमल बोस , विशिष्ट अतिथि डॉ निरंजन प्रसाद श्रीवास्तव जी एवं हिंदी साहित्य संस्कृति मंच के उपाध्यक्ष,, विशिष्ट अतिथि तुषार कांति सक्सेना संरक्षक श्री साहित्य कुंज युवा मंच , विशिष्ट अतिथि आदरणीया प्रतिभा प्रसाद कुमकुम जी  वरिष्ट छंदकार जमशेदपुर से उपस्थित रहीं ।
सात एकल  पुस्तको का भव्य विमोचन  किया गया।  वार्षिक पत्रिका साहित्य संवाहक व  विशेषांक अक्षर पुरुष ‘कवि सुरेंद्रनाथ सक्सेना’  के साथ   कवि सुरेंद्र सक्सेना साहित्य सिमृति समीक्षक व रचनाकार सम्मान 2026  तुषार क्रांति सक्सेना जी  द्वारा दिया गया। साझा  संग्रह नारी मां की कविताएं लोकार्पण पुष्पा पांडे जी की तीन पुस्तकों का लोकार्पण ,प्रतिमा त्रिपाठी जी के उपन्यास का लोकार्पण, मधुमिता साहा, नेता शेखर व मनीषा सहाय  जी की पुस्तक का लोकार्पण हुआ ।
वार्षिक प्रतियोगिता सम्मान, कुंज समीक्षक सम्मान  नवोदय लेखन सम्मान दिया गया।साहित्य नव प्रभा के साथ सभी वरिष्ठ साहित्यकारों को सम्मानित किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *