यूजीसी एक्ट के विरोध में शांतिपूर्ण मशाल जुलूस, युवाओं की बड़ी भागीदारी

रांची:यूजीसी एक्ट के विरोध में लकड़ी ताल से लेकर पिस्का मोड़ तक एक शांतिपूर्ण एवं अनुशासित मशाल जुलूस निकाला गया। इस विरोध प्रदर्शन की अगुवाई छात्र नेता गौरव सिंह, छात्र नेता बंटी सिंह, नेता गौरव आनंद एवं युवा नेता अभिनव तिवारी ने संयुक्त रूप से की।
मशाल जुलूस पूरी तरह शांतिपूर्ण, लोकतांत्रिक और आकर्षक तरीके से संपन्न हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में छात्र-छात्राओं एवं युवाओं ने भाग लिया। प्रदर्शनकारियों ने यूजीसी एक्ट को छात्र हितों के खिलाफ बताते हुए इसे वापस लेने अथवा इसमें आवश्यक संशोधन की मांग की।
नेताओं ने कहा कि यह विरोध किसी भी राजनीतिक दल के पक्ष या विपक्ष में नहीं है, बल्कि छात्रों के भविष्य और शिक्षा व्यवस्था की रक्षा के लिए है। जिसमें छात्र नेता गौरव सिंह ने कहा कि अगर हमारी बातों को सुना नहीं गया तो हम संसद से लेकर प्रधानमंत्री आवास तक खेलने का कार्य करेंगे।। उन्होंने स्पष्ट किया कि जब तक छात्र हितों की अनदेखी की जाती रहेगी, तब तक लोकतांत्रिक और शांतिपूर्ण तरीके से आंदोलन जारी रहेगा।
मशाल जुलूस के दौरान किसी प्रकार की अव्यवस्था नहीं हुई और कार्यक्रम पूरी तरह शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ, जिससे आमजन का भी समर्थन देखने को मिला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *