मारवाड़ी युवा मंच रांची समर्पण शाखा द्वारा महातुलादन महोत्वस का आयोजन किया जा रहा है

रांची

शाखा अध्यक्ष शुभा अग्रवल के नेतृत्व में रांची समर्पण शाखा के सत्र 2026-27 हेतु नई कमिटी का गठन किया गया है, सत्र की शुरुवात 1 अप्रेल से हुई है इसी के अंतर्गत शाखा द्वारा आगामी 19 अप्रेल रविवार, अक्ष्य त्तृतीया को रांची हरमू गौशाला में महातुलादन महोत्सव का आयोजन किया जा रहा है , इस कार्यकम के अंतर्गत 11 जोड़ो द्वारा अपने वजन के अनुसार तुलादान किया जायेगा, शाखा द्वारा वृहत स्तर पर इस कार्यकम का आयोजन प्रथम बार किया जा रहा है
कार्यकर्म सयजोका निकिता जल्सन के अनुसार हमारे हिन्दू धर्म में विशेषकर मारवाड़ियों में गौ सेवा एवं तुलादान का विशेष महत्त्व है,  जिसमें व्यक्ति को तराजू के एक पलड़े में बैठाकर उसके वजन के बराबर अन्न, गुड़, घी या अन्य सामग्री दान की जाती है। यह शारीरिक स्वास्थ्य, मानसिक शांति, पापों से मुक्ति, और आध्यात्मिक उन्नति के लिए किया जाता है, इस कार्यकम के अंतर्गत 11 जोड़ो द्वारा तुलादान का कार्य किया जायेगा, सर्मपण शाखा एवं समाज के बंधू इस कार्यकम हेतु काफी उत्साहित है. यह कार्यकम प्रातः 8 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलेगा जिसके अंतर्गत 11 जोड़े पूजा अर्चना कर, गौ माता की पूजा कर, अपने वजन के अनुसार दान कर पुण्य के भागी बनेंगे.


यह एक दिवसीय कार्यकम संयोजिका निकिता जालान, गौ सेवा प्रभारी सौम्या सामोता, गौ सेवा संयोजिका कविता सोमानी के देख रेख में आयोजित है , इस हेतु रांची हरमू गौशाला कमिटी का, समाज बंधुओ का, प्रेस मिडिया के बंधूओ एवं शाखा के सदस्यों के सहयोग से ऐसा पूर्ण विस्वास है की यह कार्यकम सफलता पूर्वक संपन होगा.
उपयुक्त जानकारी शाखा मिडिया प्रभारी वेदिका सिंघानिया ने दी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *