NIA ने 11 नक्सलियों पर दायर की चार्जशीट, झारखंड का कुख्यात इनामी भी शामिल

राष्ट्रीय जांच एजेंसी (NIA) ने ओडिशा के राउरकेला जिले में नक्सलियों द्वारा लगभग 4,000 किलोग्राम विस्फोटक लूटने के मामले में बड़ी कार्रवाई करते हुए 11 आरोपित माओवादियों के खिलाफ चार्जशीट दायर की है। इन आरोपियों में झारखंड के कई कुख्यात और इनामी नक्सली भी शामिल हैं।

क्या है पूरा मामला
यह विस्फोटक 27 मई 2025 को इतमा़ एक्सप्लोसिव स्टेशन से बांको स्टोन क्वारी ले जाया जा रहा था। तभी लगभग 10–15 सशस्त्र CPI (माओवादी) सदस्यों ने ट्रक को रोककर चालक को बंधक बना लिया और ट्रक को अपने प्रभाव क्षेत्र की ओर ले जाने लगे। करीब 200 पैकेटों में भरा यह विस्फोटक सारंडा जंगल तक पहुंचाने की योजना थी। NIA की जांच में सामने आया कि इन विस्फोटकों का उपयोग सुरक्षा बलों के खिलाफ बड़ा आतंकी हमला करने के लिए किया जाना था। एजेंसी ने इसे देश की आंतरिक सुरक्षा अस्थिर करने की बड़ी साजिश बताया है।

जांच और बरामदगी
जून 2025 में मामला अपने हाथ में लेने के बाद NIA ने पाया कि यह लूट एक सुनियोजित ऑपरेशन था। बाद में ओडिशा और झारखंड पुलिस, CRPF, COBRA और SOG की संयुक्त कार्रवाई में सारंडा जंगलों और ओडिशा के सुंदरगढ़ में अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान सारंडा में बड़ी मात्रा में विस्फोटक बरामद किए गए, जबकि सुंदरगढ़ के कोइडा जंगल से भी लगभग 2.5 टन विस्फोटक जब्त किए गए।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *