
NSS के द्वारा आयोजित दो दिवसीय मतदाता जागरूकता अभियान के अंतिम दिन भारी संख्या में युवाओं के बीच अभियान चलाते हुए सदस्यों ने नए वोटरों को स्लोगन के माध्यम से मतदान करने की बाते रखी आज के इस अभियान के समापन में संस्थान के प्रभारी डॉ विजय कुमार झा ने युवाओं विशेष रूप से छात्र छात्राओं को इस चुनाव में बढ़ चढ़ कर हिस्सा लेने का आह्वान किया।
आज के कार्यक्रम में डॉ अभय रंजन श्रीवास्तव, डॉ मयंक परासर, डॉ संदीप शाहदेव, डॉ अरुण कुमार सिंह, डॉ अमृता सरकार, डॉ मानसी गुप्ता सहित NSS के ऊर्जावान कार्यकर्ता सुश्री सोनम, खुशी रॉय, संचिता, तनीषा, सैफुर रहमान, श्रेया सिंह, मुस्कान सहित काफी संख्या में लोगो ने तस्वीरे लेकर मतदान महादान की जयकारे लगाते हुए परिसर में भर्मण किया।



