धुर्वा स्थित हटिया डैम में बुधवार को एक युवती का शव मिलने से पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।

शव को सबसे पहले स्थानीय ग्रामीणों ने पानी में तैरते हुए देखा, जिसके बाद तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी गई। जानकारी के अनुसार, स्थानीय लोग जब डैम की तरफ गए, तो उनकी नजर पानी में तैरते हुए एक शव पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने तुरंत स्थानीय धुर्वा थाना को सूचित किया। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंची और गोताखोरों की मदद से शव को पानी से बाहर निकाला।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *