डिप्टी सीएम अजित पवार के निधन पर महाराष्ट्र में तीन दिन का राज्यव्यापी शोक घोषित

महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम और NCP नेता अजित पवार बुधवार सुबह मुंबई से बारामती जाते समय चार्टर विमान दुर्घटना में मौत हो गई। इस हादसे के बाद महाराष्ट्र सरकार ने तीन दिन का राज्यव्यापी शोक घोषित किया है।सीएम देवेंद्र फडणवीस ने जताया शोक :
सीएम देवेंद्र फडणवीस ने कहा, “मैं स्तब्ध हूं। हम सभी उनके परिवार और पार्टी के साथ खड़े हैं। परिवार के बारामती पहुंचने के बाद आगे की कार्रवाई पर चर्चा करेंगे। एकनाथ शिंदे और मैं आज बारामती जा रहे हैं। हमने प्रधानमंत्री और गृह मंत्री को भी घटना की सूचना दी है।”फडणवीस ने आगे कहा, “अजित पवार का असमय निधन महाराष्ट्र के लिए बहुत बड़ा नुकसान है। वे न केवल अच्छे नेता थे, बल्कि निजी जीवन में एक अच्छे मित्र भी थे। उनके साथ हमने कई चुनौतियों का सामना किया। जिस समय वे महाराष्ट्र के विकास में योगदान दे रहे थे, उनका आकस्मिक निधन एक बड़ा नुकसान है। हम उनके परिवार के साथ हैं।”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *