बेटियों की शादी में आर्थिक राहत: अभिनंदन ट्रस्ट की अनूठी पहल

बेटियों की शादी को लेकर अब अभिभावकों को आर्थिक चिंता करने की आवश्यकता नहीं है। अभिनंदन ट्रस्ट बेटियों की शादी में लाखों रुपये मूल्य की सामग्री निःशुल्क उपलब्ध करा रहा है। यह जानकारी अभिनंदन ट्रस्ट के अध्यक्ष डॉ. विवेकानंद कुमार ने दी।
डॉ. विवेकानंद कुमार ने बताया कि झारखंड की प्रगति और विकास को ध्यान में रखते हुए रांची स्थित रोस्पा टावर कार्यालय में ट्रस्ट द्वारा एक प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य अधिक से अधिक लोगों को ट्रस्ट की विभिन्न योजनाओं से जोड़ना है। विशेष रूप से कन्या विवाह उपहार योजना के तहत नवविवाहित कन्याओं को मिलने वाले लाभों की विस्तृत जानकारी दी जा रही है।
उन्होंने कहा कि अब विवाह के समय माता-पिता को कर्ज लेने की मजबूरी नहीं रहेगी, क्योंकि अभिनंदन ट्रस्ट उनकी आवश्यकताओं को पूरा करेगा। योजना के तहत मोटरसाइकिल की कीमत में मोटरसाइकिल उपलब्ध कराई जाएगी, साथ ही गोदरेज, टीवी, बर्तन सहित कुल 122 प्रकार की विवाह सामग्री निःशुल्क प्रदान की जाएगी।
डॉ. विवेकानंद कुमार ने यह भी बताया कि यह सेवा कार्य ट्रस्ट द्वारा पिछले कई वर्षों से लगातार किया जा रहा है और ट्रस्ट से जुड़कर बेरोजगार युवा भी अच्छी आमदनी कर सकते हैं। सभी सामग्री दान स्वरूप प्रदान की जाती है।
इस अवसर पर ट्रस्ट के स्टेट प्रभारी जितेंद्र कुमार सिंह, अनिल कुमार, भरत कुमार, कृष्णा वल्लभ और डॉ. एस.के. वर्मा सहित कई अन्य लोग उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *