
रांची | 2 फरवरी 2026 | नगर निगम चुनाव 2026
रांची नगर निगम चुनाव 2026 के तहत वार्ड संख्या 18 से पार्षद प्रत्याशी श्री सबलू मुंडा ने आज सोमवार को अपना नामांकन पत्र दाखिल किया। नामांकन से पूर्व श्री मुंडा ने चडरी अखड़ा पूजा स्थल में विधिवत पूजा-अर्चना कर आशीर्वाद लिया, जिसके बाद वे हजारों समर्थकों के साथ ढोल-नगाड़ों और जयकारों के बीच जुलूस की शक्ल में रांची उपायुक्त कार्यालय पहुँचे।
इस अवसर पर मीडिया से बातचीत करते हुए पार्षद प्रत्याशी सबलू मुंडा ने कहा कि “आज वार्ड 18 की जनता खुद को ठगा हुआ महसूस कर रही है। आज भी वार्ड की जनता मूलभूत सुविधाओं से कोसों दूर है। यदि जनता मुझे विजयी बनाती है, तो वार्ड 18 के किसी भी नागरिक को सड़क, नाली, पानी, बिजली जैसी बुनियादी सुविधाओं से वंचित नहीं रहना पड़ेगा।”
नामांकन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्र में भारी उत्साह देखने को मिला। जुलूस में समाज के हर वर्ग के लोगों की भागीदारी रही, जिससे वार्ड 18 में श्री सबलू मुंडा की मजबूत पकड़ और जनसमर्थन साफ झलकता नजर आया।
इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से केंद्रीय सरना समिति के अध्यक्ष बबलू मुंडा, सुरेन्द्र लिंडा, संजय नायक, विक्की सोनी, बबलू खान, मनीष वर्मा, राजू लोहरा, सबलू ख़ान, पिंकू साव, इश्तियाक अहमद लक्की, फिरोज अंसारी पप्पू, मुन्ना हुसैन, सूरज वर्मा, पनीर मुंडा, राम मुंडा, हरीश मुंडा, आनंद शंकर मुंडा सहित बड़ी संख्या में महिलाएं, युवा एवं बुजुर्ग उपस्थित रहे।
कार्यक्रम में वार्ड 18 के सैकड़ों स्थानीय नागरिकों की उपस्थिति ने नामांकन को शक्ति प्रदर्शन में बदल दिया।

