महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने ग्रहण किया पदभार

रांची: महिला कांग्रेस की नवनियुक्त प्रदेश अध्यक्ष रमा खलखो ने सोमवार को पदभार ग्रहण किया. मौके पर महिला कांग्रेस की राष्ट्रीय अध्यक्ष अलका लांबा, कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष केशव महतो कमलेश, मंत्री दीपिका पांडे, मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की, मंत्री इरफान अंसारी सहित पार्टी के कई नेता मौजूद रहे. अलका लांबा ने महिला कांग्रेस को मजबूत करने का टास्क दिया. रमा खलखो ने कहा कि जो जिम्मेदारी मिली है, उसे ईमानदारी से निभाऊंगी और महिलाओं के बीच जाकर संगठन को मजबूत करूंगी.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *