लखनऊ टी20 मैच रद्द होने पर क्या मिलेगा टिकट का रिफंड? यहां जानें पूरी जानकारी

भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच लखनऊ में खेला जाने वाला चौथा टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच कोहरे और धुंध के कारण रद्द कर दिया गया। भारत रत्न श्री अटल बिहारी वाजपेयी इकाना क्रिकेट स्टेडियम में यह मुकाबला बिना टॉस के ही रद्द घोषित किया गया, जिससे हजारों दर्शक निराश हो गए।

मैच रद्द होने के बाद फैंस के बीच टिकट के पैसे को लेकर चिंता बढ़ गई थी। हालांकि, बीसीसीआई की ओर से साफ किया गया है कि मैच पूरा नहीं होने की स्थिति में दर्शकों को टिकट का पूरा पैसा वापस किया जाएगा। रात 9 बजकर 25 मिनट पर मैच रद्द होने की आधिकारिक घोषणा के साथ ही स्टेडियम में स्पीकर के जरिए रिफंड की जानकारी भी दी गई।

कैसे मिलेगा टिकट का रिफंड
BCCI की पॉलिसी के अनुसार, जिन दर्शकों ने ऑनलाइन टिकट खरीदे हैं, उनका पैसा उसी माध्यम से वापस किया जाएगा, जिससे भुगतान किया गया था। वहीं, जिन लोगों ने स्टेडियम के काउंटर से टिकट खरीदे हैं, वे टिकट लौटाकर रिफंड ले सकते हैं। इसके लिए स्टेडियम में 10 काउंटर बनाए जाएंगे। टिकट रिफंड की प्रक्रिया 19 दिसंबर से शुरू होगी। फैंस को सलाह दी गई है कि वे अपने टिकट संभालकर रखें। मैच रद्द होने के कारण दर्शकों को किसी भी तरह का आर्थिक नुकसान नहीं होगा और पूरा पैसा वापस किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *