
आज दिनांक 14/11/25 को प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने भ्रष्ट बेईमान तानाशाह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार एवं *वोट चोरी गद्दी छोड़* के खिलाफ कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए कहा कि केंद्र में सत्तासीन असफल व जनविरोधी नरेंद्र मोदी सरकार एक भी वादे पूरे नहीं किए !
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी का चेहरा इन दिनों काफी नर्वस एवं झुका हुआ है और उनके मिजाज पूर्व की भांति अब ज्यादा कुछ चहल पहल नहीं दिखता हैं !
विदित है भाजपा नेता प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, गृहमंत्री अमित शाह एवं रक्षामंत्री राजनाथ सिंह जैसे नेताओं ने खुलकर RSS के विचारधारा का गुणगान कर रहे हैं बीते दिनों अंडमान में संघ प्रमुख मोहन भागवत और गृहमंत्री अमित शाह ने अंग्रेजों से माफी मांगने वाले राष्ट्रपिता महात्मा गांधी का हत्यारा नाथूराम गोडसे को मानने वाले वीर सावरकर का मूर्ति का अनावरण कर माल्यार्पण किया है !
इस कार्य से स्पष्ट हो गया कि देश में पीएम नरेंद्र मोदी देश के आम आदमी की चिंता छोड़कर अब सिर्फ संघ के एजेंडा को लागू करने की ओर कार्य कर रहे हैं !
यादव ने कहा कि बीजेपी और राष्ट्रीय स्वयं संघ ने गुरु गोवरकर वीर सावरकर जैसे लोगों को महिमंदित कर देश की आजादी के लिए शहीद हुए भारत के स्वतंत्रता सेनानियों के कुर्बानी का अपमान कर रहे हैं ! लाखों क्रांतिकारी साथियों के संघर्ष और बलिदान देने वाले को भुलाया नहीं जा सकता है!
जब से देश में नरेंद्र मोदी की सरकार आई है कमरतोड़ महंगाई पलायन बेरोजगारी भ्रष्टाचार और बेतहाशा गरीबी बढ़ाई है !
वर्तमान स्थिति में मोदी सरकार के सभी सरकारी एवं संवैधानिक संस्थान, न्यायपालिका कार्यपालिका और विधायिका पर कब्जा करने का काम किया जा रहा है !
सरकारी मशीनरी का दुरुपयोग कर चुनाव आयोग के माध्यम से सभी स्थानों पर वोट चोरी किया जा रहा है !
देश की जनता भुखमरी बेरोजगारी पलायन महंगाई सुरक्षा विधि व्यवस्था शिक्षा एवं स्वास्थ चिकित्सा तथा खेतिहर किसान मजदूर परेशान और त्राहिमान त्राहिमाम कर रहे हैं लेकिन इसके बावजूद प्रदेशों में चुनाव होने के दौरान बीजेपी सभी जगह दो तिहाई बहुमत से सत्ता में आ रही है ! ईडी सीबीआई इनकम टैक्स का इस्तेमाल कर विपक्षी राजनेताओं को डराया जा रहा है !
राजद की ओर स्पष्ट कहना है कि वोट चोर गद्दी छोड़,बेईमान तानाशाह मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ देश भर में तमाम विपक्षी पार्टियों एवं सामाजिक संगठनों को एकता के साथ *संपूर्ण क्रांति* का जयघोष कर *जेल भरो आंदोलन* की शुरुआत करने की जरूरत है !
राजस्थान हरियाणा महाराष्ट्र बिहार विधानसभा चुनाव परिणाम के बाद अब देशवासियों को इंतजार करने की जरूरत नहीं है ! देश में संपूर्ण क्रांति का आगाज करने की जरूरत है !
