ACB ने IAS विनय कुमार चौबे के ससुर–साले को भेजा समन, आय से अधिक संपत्ति मामले में बढ़ी कार्रवाई
भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (ACB) ने निलंबित IAS अधिकारी विनय कुमार चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवेदी और साले शिपिज त्रिवेदी को समन जारी किया है। दोनों को आय से अधिक संपत्ति मामले में पूछताछ के लिए तलब किया गया है। ACB पूछताछ में यह पता लगाने की कोशिश करेगी कि विनय चौबे की कथित अवैध संपत्ति के प्रबंधन और निवेश में उनकी क्या भूमिका रही।
—
कई घोटालों में आरोपी हैं विनय चौबे
विनय कुमार चौबे पर पहले से ही कई गंभीर आरोप हैं, जिनमें शामिल हैं:
शराब घोटाला
वन भूमि घोटाला (हजारीबाग)
सेवायत भूमि घोटाला
इन्हीं मामलों में अब उनके परिजन और सहयोगी भी जांच के दायरे में आ गए हैं।
—
इन सभी को बनाया गया है आरोपी
इस मामले में ACB ने जिन लोगों को आरोपी बनाया है, वे हैं:
IAS विनय कुमार चौबे
उनकी पत्नी स्वप्न संचिता
नेक्सजेन के मालिक विनय सिंह
विनय सिंह की पत्नी स्निग्धा सिंह
विनय सिंह के साले शिपिज त्रिवेदी
शिपिज की पत्नी प्रियंका त्रिवेदी
विनय चौबे के ससुर सत्येंद्र नाथ त्रिवारी
सभी पर भ्रष्टाचार निरोधक अधिनियम की धारा 13(1)(b), 13(2) तथा भारतीय न्याय संहिता की धारा 49 व 61(2) के तहत मामला दर्ज है।
—
जांच में मिला बड़ा खुलासा: आय से अधिक संपत्ति
ACB की प्रारंभिक जांच के मुताबिक:
विनय चौबे की ज्ञात आय: 2.20 करोड़ रुपये
उनके और परिजनों से जुड़े खातों में पाए गए लेन-देन: 3.47 करोड़ रुपये
संभावित अवैध संपत्ति: 1.27 करोड़ रुपये
यानी ज्ञात आय से 35% अधिक संपत्ति
एजेंसी का दावा है कि आरोपियों ने अवैध आय अर्जित करने और उसे निवेश करने में विनय चौबे का सहयोग किया।
—
ACB और ED दोनों की जांच में घिरे चौबे
सोमवार को ACB ने चौबे को दो दिन की रिमांड पर लेकर हजारीबाग वन भूमि घोटाले में लंबी पूछताछ की।
IAS चौबे ने अपनी संलिप्तता से इंकार किया, लेकिन एजेंसी का कहना है कि उनके पास ठोस सबूत मौजूद हैं।
साथ ही, ED (प्रवर्तन निदेशालय) ने भी विनय चौबे के खिलाफ ECIR दर्ज कर ली है।
ED अब चौबे से मनी लॉन्ड्रिंग की दिशा में पूछताछ कर सकती है।

