
रांची। श्री गजराज पूजा समिति, ओटीसी ग्राउंड की ओर से आगामी गणपति पूजा के सफल आयोजन को लेकर विधिवत भूमि पूजन किया गया। इस अवसर पर समिति के पदाधिकारी, सदस्य एवं बड़ी संख्या में श्रद्धालु उपस्थित रहे।
भूमि पूजन के अवसर पर समिति के अध्यक्ष गौरव सिंह ने कहा कि इस वर्ष गणपति पूजा का आयोजन पिछले वर्षों की अपेक्षा और भी बड़े एवं भव्य पैमाने पर किया जाएगा। उन्होंने कहा कि हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी पूरे हर्षोल्लास, श्रद्धा और भक्ति के साथ गणपति बप्पा का स्वागत एवं पूजा-अर्चना की जाएगी। समिति का प्रयास रहेगा कि आयोजन में अधिक से अधिक श्रद्धालुओं की सहभागिता हो और पूजा पूरे उत्साह एवं धार्मिक वातावरण में संपन्न हो।
उन्होंने कहा कि “गणपति बप्पा मोरया” के जयघोष के साथ इस वर्ष भी ओटीसी ग्राउंड भक्तिमय वातावरण से गूंज उठेगा। समिति द्वारा श्रद्धालुओं की सुविधा एवं भव्य आयोजन को लेकर व्यापक तैयारियां की जा रही हैं।
भूमि पूजन कार्यक्रम में समिति के संयोजक बंटी सिंह राजपूत, संरक्षक गौरव आनंद, मुख्य संरक्षक दीपक ओझा, सचिव प्रणव सिंह, गौतम ओझा, वरीय संरक्षक डब्लू ओझा सहित समिति के तमाम पदाधिकारी, सदस्य एवं स्थानीय श्रद्धालु उपस्थित रहे।।

