महिला उद्यमिता, समावेशी विकास और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में Charitable Charms महत्वपूर्ण योगदान निभा रहा : डॉ. ख्याति मुंजाल

महिला उद्यमिता, समावेशी विकास और सामाजिक परिवर्तन के क्षेत्र में महत्वपूर्ण योगदान दे रहीं Charitable Charms की चेयरपर्सन डॉ. ख्याति मुंजाल ने हाल ही में देश के प्रतिष्ठित नेताओं से मुलाकात की। इस विशेष अवसर पर उनके साथ पीआर समिति की अध्यक्ष रूपम झा भी उपस्थित रहीं। इस मुलाकात के दौरान डॉ. मुंजाल ने महिला एवं बाल कल्याण विभाग की प्रमुख अन्नपूर्णा मैडम, एआईसीसी सचिव बी.एन. सिंह, निखिल भल्ला तथा दीपक सर से विस्तृत एवं रचनात्मक चर्चा की। उन्होंने महिलाओं की उद्यमिता पर आधारित अपनी पुस्तक उन्हें भेंट की, जिसे सभी नेताओं ने अत्यधिक सराहनीय पहल बताया।

डॉ. ख्याति मुंजाल ने अपने सामाजिक अभियानों—विशेषकर महिलाओं के आर्थिक एवं सामाजिक सशक्तिकरण, कौशल-विकास, ग्रामीण स्तर पर समावेशी विकास, और सामुदायिक सेवा परियोजनाओं—की जानकारी साझा की। रूपम झा ने भी Charitable Charms द्वारा संचालित पीआर पहलों एवं सामाजिक जागरूकता अभियानों का विवरण प्रस्तुत किया। वरिष्ठ नेताओं ने दोनों के कार्यों की प्रशंसा करते हुए कहा कि समाज में अर्थपूर्ण बदलाव ऐसे ही समर्पित और दूरदर्शी व्यक्तित्वों के सतत प्रयासों से संभव है।

इस मुलाकात से प्राप्त मार्गदर्शन और प्रेरणा ने डॉ. ख्याति मुंजाल तथा रूपम झा की प्रतिबद्धता को और मजबूत किया है। दोनों अब महिलाओं व वंचित वर्गों के उत्थान, अवसरों के विस्तार और समावेशी समाज निर्माण के लिए और भी सशक्त रूप में आगे बढ़ने के लिए प्रेरित हुई हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *