
रांची: रांची के राजकुमार सह पूर्व भारतीय क्रिकेट के कप्तान एम एस धोनी के कारनामे अपने आप में अलग दिखता है। गुरुवार देर शाम मशहूर बैट्समैन क्रिकेटर विराट कोहली को धोनी ने अपनी गाड़ी पर बैठा कर खुद गाड़ी ड्राइव किया और सैर कराया। यह दृश्य देख रांची के लोग ओर क्रिकेट प्रेमियों में जबरदस्त उत्साह देख गया।
दरअसल,राजधानी रांची के जेएससीए स्टेडियम में 30 नवंबर को भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेले जाने वाले वनडे मैच के लिए दोनों टीमों के खिलाड़ी रांची पहुंचे हैं। बीती रात करीब 8:45 बजे भारतीय खिलाड़ी विराट कोहली और ऋषभ पंत पूर्व कप्तान महेंद्र सिंह धोनी के घर पहुंचे। दोनों अलग-अलग कार से आए। जैसे ही गाड़ियाँ धोनी के घर केपहुंचे। दोनों अलग-अलग कार से आए। जैसे ही गाड़ियाँ धोनी के घर के बाहर रुकीं, वहां मौजूद प्रशंसक उन्हें देखने के लिए उमड़ पड़े। कोहली और पंत करीब दो घंटे धोनी और उनके परिवार के साथ रहे और डिनर किया।
इसके बाद धोनी खुद कार चलाकर कोहली को बाहर तक छोड़ते नजर आए।
इससे पहले दोनों टीमों ने जेएससीए स्टेडियम में जोरदार अभ्यास किया। भारतीय टीम के खिलाड़ियों ने नेट्स में बल्लेबाजी और फील्डिंग की। कोहली ने बैक-फुट पंच, पुल शॉट और स्पिन गेंदबाजों के खिलाफ कवर ड्राइव पर खास ध्यान दिया। वहीं रोहित शर्मा ने स्विंग गेंद पर फ्रंट-फुट डिफेंस, पिकअप पुल और स्लॉग स्वीप की प्रैक्टिस की। फुटबॉल प्रेमियों और क्रिकेट फैंस ने खिलाड़ियों के अभ्यास सत्र का भी भरपूर आनंद लिया।
