
इस अवसर पर पारंपरिक रीति-रिवाजों, लोक संस्कृति एवं आदिवासी परंपराओं से जुड़े सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की तथा आयोजन समिति एवं समस्त क्षेत्रवासियों को जितिया मेला के सफल आयोजन के लिए हार्दिक शुभकामनाएँ दीं।
जितिया मेला हमारी समृद्ध लोक-संस्कृति, परंपरा और सामाजिक समरसता का प्रतीक है। ऐसे आयोजन हमारी सांस्कृतिक विरासत को संजोने के साथ-साथ नई पीढ़ी को अपनी परंपराओं और संस्कारों से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम हैं।
इस आत्मीय एवं सांस्कृतिक आयोजन में आमंत्रित करने के लिए आयोजन समिति एवं समस्त बड़गांववासियों का हृदय से आभार। सभी को जितिया मेला की हार्दिक शुभकामनाएँ।
#JitiyaJatra #JitiyaMela #Badgaon #Tandwa #Chatra #Jharkhand #SimariaVidhanSabha #BJP #BJPJharkhand
