गोवा क्लब हादसा : झारखंड के तीन युवकों की गई जान, सीएम ने जताया शोक

Ranchi : गोवा में बीती देर रात अरपोरा स्थित एक रेस्टोरेंट-कम-क्लब में भीषण आग लगने से कम से कम 25 लोगों की मौत हो गई। मरने वालों में झारखंड के तीन युवक भी शामिल हैं, जो गोवा में कुक का काम कर रहे थे। झारखंड के जिन युवकों की मौत हुई, उनमें रांची जिले के लापुंग प्रखंड के फतेहपुर गांव निवासी प्रदीप महतो (24) और उनके भाई विनोद महतो (22) शामिल हैं। तीसरे युवक की पहचान खूंटी जिले के कर्रा प्रखंड के गोविंदपुर गांव निवासी मोहित मंडा (22) के रूप में हुई है। तीनों कुछ महीने पहले ही रोज़गार की तलाश में गोवा गए थे और एक ही रेस्टोरेंट-कम-क्लब में कुक के रूप में काम कर रहे थे।

रिश्तेदार ने बताई दर्दनाक कहानी
मृतकों के रिश्तेदार नारायण माथुर ने मीडिया को बताया कि दो मृतक उनके भतीजे थे। वे रेस्टोरेंट के किचन में काम करते थे। उन्होंने कहा, “आज सुबह हमें हादसे की जानकारी मिली। हमारे एक पड़ोसी की भी इस आग में मौत हो गई। हम सभी झारखंड के रहने वाले हैं।”

झारखंड सीएम का शोक संदेश
झारखंड के सीएम हेमंत सोरेन ने इस घटना पर गहरा दुख जताया और मृतकों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की। उन्होंने सभी दिवंगत आत्माओं की शांति के लिए प्रार्थना

https://x.com/HemantSorenJMM/status/1997539902200979522?t=mIvC2lJZwN1hhH3uG6OEHw&s=19

आग लगने की वजह की जांच जारी
हादसा आधी रात के करीब हुआ। सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड और इमरजेंसी टीमें मौके पर पहुंचीं। घायलों को आसपास के अस्पतालों में भर्ती कराया गया। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं है, लेकिन स्थानीय लोगों ने फायर सेफ्टी नियमों के उल्लंघन का आरोप लगाया है।

गोवा सीएम ने दिए जांच के आदेश
गोवा के सीएम ने इस घटना को “गोवा पर्यटन इतिहास का सबसे दर्दनाक हादसा” बताया। उन्होंने कहा कि वे रात 1:30 बजे मौके पर पहुंचे थे और अधिकारियों ने आधे घंटे में आग पर नियंत्रण पा लिया। कुछ लोग क्लब से समय रहते बाहर निकल आए, लेकिन बाकी नहीं बच पाए। सीएम ने बताया कि क्लब मालिकों के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी कर दिया गया है। मैनेजर और अन्य स्टाफ को गिरफ्तार किया जा चुका है। उन्होंने कहा, “जो भी दोषी पाया जाएगा, उसे जेल भेजा जाएगा। भविष्य में ऐसी घटना न हो, इसके लिए सख्त कदम उठाए जाएंगे।”

Also Read :https://samacharsankalan.com/?p=1589

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *