विनेश फोगाट ने संन्यास से की वापसी, कहा – खेल के प्रति प्यार और जुनून खत्म नहीं हुआ

Ranchi: भारत की स्टार महिला पहलवान विनेश फोगाट ने अपने संन्यास को लेकर बड़ा ऐलान किया है। विनेश ने घोषणा की है कि वह मल्लयुद्ध (रेसलिंग) में वापसी कर रही हैं। उन्होंने कहा कि अब वह अपना अधूरा सपना पूरा करने के लिए 2028 लॉस एंजेलिस ओलंपिक की तैयारी करेंगी।

पेरिस ओलंपिक के बाद लिया था संन्यास
मालूम हो कि 2024 पेरिस ओलंपिक में विनेश इतिहास रचने के करीब थीं। वह ओलंपिक फाइनल में पहुंचने वाली पहली भारतीय महिला पहलवान बनी थीं। लेकिन मुकाबले से कुछ घंटे पहले उनका वजन 100 ग्राम ज्यादा पाया गया और उन्हें डिस्क्वालिफाई कर दिया गया। इस घटना के बाद उन्होंने भावुक होकर संन्यास की घोषणा कर दी थी।

डेढ़ साल बाद वापसी
लगभग 18 महीने बाद विनेश ने इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर बताया कि उन्होंने इस दौरान खुद को समझने और विचार करने के लिए समय लिया। उन्होंने लिखा कि खेल के प्रति उनका प्यार और जुनून खत्म नहीं हुआ था, बस दबाव और थकान के नीचे छिप गया था।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *