एच.बी. रोड में छात्रों का विशेष ध्यान रखकर खोला गया ‘द डेली डिश’ रेस्टूरेंट

भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर सौरभ तिवारी ने किया रेस्टूरेंट का उद्घाटन, यहां इंडियन के साथ साउथ इंडियन, चाइनीज तथा तंदुर खाना है उपलब्ध, नाश्ता नहीं, सिर्फ लंच और डीनर ही मिलेगा
रांची, 13 दिसम्बर 2025: शहर के अतिव्यस्त में से एक हजारीबाग रोड, लालपुर में बी.आई.टी. एक्सटेंशन यूनिट के अतिरिक्त कई कोचिंग संस्थान तथा निजी हाॅस्टलों के छात्रों का विशेष ध्यान रखकर ढंग का बेहतर खाना उपलब्ध कराने के लिए आज शनिवार 13 दिसम्बर को आॅर्चिड हाॅस्पिटल के पास ‘द डेली डिश’ नामक से एक शानदार रेस्टूरेंट खोला गया। इसका उद्घाटन भारतीय टीम के पूर्व क्रिकेटर तथा झारखण्ड राज्य क्रिकेट एसोसिएशन के सचिव श्री सौरभ तिवारी ने किया। इस मौके पर शहर के कई गण्यमान लोग उपस्थित थे जिनमें रूपेश कुमार, थाना प्रभारी, सदर थाना, सुप्रिया भट्टक, जेएमएम प्रवक्ता, ए.के. महतो, कोतवाली थाना प्रभारी, पंकज शर्मा, एयरपोर्ट थाना प्रभारी आदि शामिल थे। होटल के संचालक श्री वसीम खान उर्फ बिट्टू ने बताया कि इस इलाके में छात्रों की संख्या काफी है, पर उनको उनकी इच्छाओं के मुताबिक खाना नहीं मिल रहा था और वे दूसरे इलाके में जाकर खाना खाने को मजबूर थे। छात्रों की इस स्थिति को ध्यान में रखकर मैंने एक रेस्टूरेंट खोलने का फैसला किया। हमारे दो और भाई मुश्ताक अहमद उर्फ टिंकू और सोहैल खान उर्फ टिंकू भी इसके संचालक हैं जो विभिन्न कामों को देखते हैं। श्री बिट्टू ने बताया कि हमारे यहां इंडियन के साथ-साथ साउथ इंडियन, चाइनीज तथा तंदुर खाना भी उपलब्ध है। खाना बनाने के लिए हमने कोलकाता के अलावा अन्य जगहों से भी शेफ बुलाया है। यहां सिर्फ लंच और डीनर की सुविधा है।
बिट्टू बताते हैं कि तंदुर खाने में चिकेन तंदुर, बिरयानी, भेज चिकेन कबाब, चिकेन टिक्का, भेज हरियाली कबाब उपलब्ध है। साउथ इंडियन में इडली, डोसा के साथ सादा साउथ इंडियन खाना भी उपलब्ध है। चाइनीज में चिकेन चाउमिन, भेज चाउमिन, मिक्स चाउमिन, चिकेन भेज अंडा चाउमिन शामिल है। मटन में मटन रोंगन जूस, मटन मसाला, मटन कड़ाही, मटन दो प्याजा शामिल हैं। इसके अलावा रोटी में तावा रोटी, तंदुरी रोटी, नान पुलचा, प्लेन चावल, जीरा चावल, पोलाव, भेज पोलाव शामिल हैं। इसके अलावा एग रौल, चिकेन रौल और भेज रौल भी उपलब्ध है। उन्होंने कहा कि यह रेस्टूरेंट में साफ-सफाई पर ज्यादा ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए शेफ तथा खाना देने वालों को हाथ में दस्ताना दिया गया है। साधारण पानी की जगह मिनरल वाटर उपलब्ध कराया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *