
Ranchi : नव वर्ष के अवसर पर एक्वा वर्ल्ड द्वारा आयोजित आठ दिवसीय नव वर्ष मेला रिलायंस कार्निवल 2026 का रविवार को भव्य समापन हुआ। समापन समारोह के मुख्य अतिथि राज्यसभा सांसद डॉ. प्रदीप वर्मा रहे। उन्होंने कार्निवल की सराहना करते हुए कहा कि इस तरह के आयोजनों से न केवल मनोरंजन मिलता है, बल्कि समाज को सकारात्मक संदेश भी मिलता है।
डॉ. वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि एक्वा वर्ल्ड प्रबंधन ने नए वर्ष की शुरुआत पर रांचीवासियों के लिए बेहतर मनोरंजन की व्यवस्था की। उन्होंने बताया कि कार्निवल के दौरान ट्रांसजेंडर फैशन शो, दिव्यांग फैशन शो, ट्रैफिक क्विज, हेल्थ अवेयरनेस कैंपेन जैसे कार्यक्रमों के माध्यम से सामाजिक जागरूकता भी फैलाई गई। डॉ. वर्मा ने उम्मीद जताई कि भविष्य में भी इस तरह के आयोजन होते रहेंगे।
अंतिम दिन रही प्रतियोगिताओं की धूम
कार्निवल के अंतिम दिन भी कार्यक्रमों और प्रतियोगिताओं को लेकर लोगों में खासा उत्साह देखा गया। मिसेज कार्निवल प्रतियोगिता में महिलाओं ने रैंप पर कैटवॉक कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। बेहतर प्रस्तुति के लिए श्वेता तिवारी को मिसेज कार्निवाल का खिताब दिया गया। डांस प्रतियोगिता में विभिन्न डांस ग्रुपों ने शानदार प्रस्तुतियां दीं और दर्शकों का खूब मनोरंजन किया।

‘अकल बड़ी या भैंस’ सेल्फी थीम भी लोगों के आकर्षण का केंद्र रही, जहां बड़ी संख्या में लोगों ने भैंस के साथ सेल्फी ली।
विजेताओं की सूची
मिसेज रांची : श्वेता तिवारी, सबा खान, स्वाति (जूरी: राखी मिश्रा)
डंगल टाइम : एंजेल, अंशुमान
ड्रामा किंग्स एंड क्वीन शोडाउन : प्रियंशी शर्मा, ध्रुव कुमार
बॉलीवुड ज्यूकबॉक्स : निशा, प्रियंशी, सुरभि
ड्रेपिंग ड्यूड्स : साहिल, जितेंद्र, आर्यन
मसाला मेनिया : गौरव, एस्थर थापा
चिप्स ईटिंग प्रतियोगिता : इशिका रानी, शिवम सिंह, अलिशा
समापन समारोह में कई गणमान्य रहे मौजूद
समापन समारोह में प्रतुल शाहदेव, डॉ. विद्या झा, सत्य प्रकाश चंदेल, लोकेश कुमार, विपुल नायक, देव ज्योति नहा, आनंद नायक, प्रदुम कुमार, उदय, अंजलि, कैला यादव सहित कई गणमान्य लोग उपस्थित रहे।
रांची की जनता, रांची पुलिस और जिला प्रशासन का आभार : प्रतुल
एक्वा वर्ल्ड समूह के अध्यक्ष प्रतुल शाहदेव ने सफल आयोजन के लिए जिला प्रशासन और रांची पुलिस का आभार प्रकट किया। उन्होंने कहा कि पूरे आठ दिनों के कार्निवल के दौरान कोई भी अप्रिय घटना नहीं हुई, जो सभी के सहयोग का परिणाम है। उन्होंने आयोजन समिति, वॉलिंटियर्स, स्पॉन्सर और रांचीवासियों का भी धन्यवाद किया। प्रतुल शाहदेव ने कहा कि एक्वा वर्ल्ड आगे भी लोगों के लिए स्वस्थ और सकारात्मक मनोरंजन के कार्यक्रम आयोजित करता रहेगा।

