सोमा मुंडा की हत्या को लेकर उबाल: झारखंड बंद सफल, फूलचंद तिर्की ने प्रशासन पर लगाए गंभीर आरोप

आदिवासी समाज का आक्रोश: सोमा मुंडा हत्या के विरोध में झारखंड बंद, फांसी की सजा की मांग

रांची: 17 जनवरी 2026 को पडहा राजा सोमा मुंडा की हत्या के विरोध में झारखंड बंद पूरी तरह सफल रहा केंद्रीय सरना समिति के द्वारा कांके  पिठौरिया चिरौंदी अल्बर्ट का चौक में जाकर बंदी करने सड़कों पर उतरे केंद्रीय सरना समिति के केंद्रीय अध्यक्ष श्री फूलचंद तिर्की   ने कहा कि पड़हा राजा सोमा मुंडा की असली हत्यारा अभी बाहर घूम रहे हैं प्रशासन आंदोलन को दबाने के लिए कुछ लोगों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है जल जंगल जमीन की लड़ाई लड़ने वाले  आदिवासी समाजिक अगुवा लोग भू माफियाओं को निशाने में है प्रशासन जल्द मुख्य आरोपियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दें ।। बंदी को सफल बनाने में निशा भगत एंजेल लकड़ा अमर तिर्की  लक्ष्मी मुंडा विनय उरांव देवी दयाल मुंडा  पेपला उरांव भक्तू उरांव मतियस उरांव लाला महली कैलाश उरांव पिंटू लिंडा अमित टोप्पो एवं अन्य शामिल थे

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *