
Palamu : पलामू एसपी रीष्मा रमेशन ने जिले के कई पुलिस अधिकारियों के तबादले और नए पदस्थापनों के आदेश जारी किए हैं। अधिकारियों को तत्काल प्रभाव से अपने नए पदों पर कार्यभार संभालने और 24 घंटे के भीतर अनुपालन रिपोर्ट देने के निर्देश दिए गए हैं। हुसैनाबाद थानेदार सोनू चौधरी को लाइन हाजिर किया गया है। उनके जगह चंदन कुमार को नया थाना प्रभारी बनाया गया हैं। मालूम हो कि बीते 26 जनवरी को इंस्पेक्टर सोनू चौधरी का वर्दी में उनकी पत्नी के साथ एक डांस वीडियो वायरल हुआ था, जो सोशल मीडिया पर खूब वायरल हुआ था। वीडियो वायरल होने के बाद एसपी ने ये तबादले किए हैं।एसपी रीष्मा रमेशन ने अधिकारियों को अपने नए पदस्थापन स्थल पर समय पर योगदान देने के लिए निर्देशित किया है। इसके अलावा, आदेश की प्रतिलिपि पुलिस उपमहानिरीक्षक, सभी अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, प्रभाग पुलिस निरीक्षक, परिचारी प्रवर और संबंधित थाना प्रभारी को भी भेजी गई है।
