नामकुम में गूँजा बदलाव का बिगुल: मंत्री दीपिका पांडेय सिंह ने रमा खलको के समर्थन में कार्यकर्ताओं को किया एकजुट


रांची के नामकुम क्षेत्र में आयोजित संगठनात्मक बैठक में झारखंड सरकार की माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी ने कार्यकर्ताओं, माताओं, बहनों और युवाओं के साथ संवाद किया। बैठक में रांची नगर निकाय चुनाव 2026 के मद्देनज़र महापौर पद की उम्मीदवार श्रीमती रमा खलको जी के समर्थन में घर-घर जनसंपर्क अभियान तेज करने, प्रत्येक मतदाता तक विकास का संदेश पहुँचाने तथा संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाने पर विस्तृत चर्चा हुई।

माननीय मंत्री श्रीमती दीपिका पांडेय सिंह जी ने कहा कि यह चुनाव केवल एक पद का नहीं, बल्कि रांची के भविष्य और उसके विकास की दिशा तय करने वाला महत्वपूर्ण चुनाव है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पूरी प्रतिबद्धता और समर्पण के साथ जनता के बीच जाएँ, सरकार की उपलब्धियों और विकास कार्यों को घर-घर तक पहुँचाएँ और एक स्वच्छ, सशक्त एवं विकसित रांची के संकल्प को साकार करने में अपनी भूमिका निभाएँ।

उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि जनता के आशीर्वाद और कार्यकर्ताओं की मेहनत से श्रीमती रमा खलको जी भारी मतों से विजयी होंगी और रांची के समग्र विकास का नया अध्याय शुरू होगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *