Indian Overseas Bank की मांडर में नई शाखा शुरू, वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

Indian Overseas Bank की मांडर में नई शाखा शुरू, वित्तीय समावेशन को मिलेगा बढ़ावा

मांडर, 18 फरवरी 2026 (बुधवार):
आज मांडर में Indian Overseas Bank की नई शाखा का भव्य उद्घाटन किया गया। उद्घाटन समारोह की मुख्य अतिथि झारखंड सरकार की कृषि, पशुपालन एवं सहकारिता मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की रहीं। उन्होंने फीता काटकर शाखा का विधिवत शुभारंभ किया।
इस अवसर पर बैंक के रांची क्षेत्र के मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनीष कुमार भी उपस्थित रहे। समारोह में बड़ी संख्या में सम्मानित ग्राहकगण एवं स्थानीय जनसमूह की भागीदारी देखी गई।
मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनीष कुमार ने उपस्थित लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि बैंक सदैव उत्कृष्ट ग्राहक सेवा के लिए प्रतिबद्ध है। उन्होंने बैंक के विभिन्न उत्पादों एवं ऋण योजनाओं की जानकारी देते हुए बताया कि इंडियन ओवरसीज बैंक क्षेत्र के आर्थिक विकास में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए निरंतर प्रयासरत है।
उन्होंने कहा कि बैंक का मुख्य उद्देश्य अधिक से अधिक ग्राहकों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ना और उन्हें सुविधाजनक एवं विश्वसनीय सेवाएँ उपलब्ध कराना है।
मुख्य अतिथि मंत्री शिल्पी नेहा तिर्की ने अपने संबोधन में लोगों से अपील की कि वे अधिक से अधिक लोगों को बैंकिंग सेवाओं से जोड़ें और सरकारी योजनाओं का लाभ उठाएँ। उन्होंने वित्तीय समावेशन और सरकार द्वारा चलाए जा रहे विभिन्न सहायता कार्यक्रमों की जानकारी भी साझा की।
समारोह के अंत में मुख्य क्षेत्रीय प्रबंधक श्री मनीष कुमार ने मंत्री महोदया को स्मृति चिन्ह भेंट किया। शाखा प्रबंधक श्री प्रतीक ऋषि कच्छप ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापन किया।
यह नई शाखा क्षेत्र में बैंकिंग सुविधाओं के विस्तार और आर्थिक सशक्तिकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *