Ranchi के धुर्वा में होली की मारपीट बनी मौत की वजह, घायल विजय सिंह ने इलाज के दौरान तोड़ा दम

राजधानी Ranchi के धुर्वा इलाके में होली के दिन हुई मारपीट की घटना ने एक परिवार की खुशियां छीन लीं। इस घटना में गंभीर रूप से घायल विजय कुमार सिंह ने इलाज के दौरान दम तोड़ दिया। उनका इलाज शहर के Raj Hospital में चल रहा था, जहां ऑपरेशन के बाद भी उनकी हालत नाजुक बनी हुई थी। शुक्रवार को इलाज के दौरान उन्होंने अंतिम सांस ली।
बताया जा रहा है कि होली के दिन विजय कुमार सिंह अपने परिजन के यहां विद्यानगर गए थे। लौटने के क्रम में रास्ते में कुछ लोगों के बीच झगड़ा हो रहा था। इसी दौरान झगड़ा छुड़ाने के प्रयास में विजय बीच-बचाव करने पहुंचे, लेकिन उसी दौरान उन्हें बुरी तरह पीट दिया गया। इस मारपीट में वह गंभीर रूप से घायल हो गए।
घटना के तुरंत बाद उन्हें Raj Hospital में भर्ती कराया गया, जहां डॉक्टरों ने उनके आंत का ऑपरेशन भी किया। परिजनों को उम्मीद थी कि वह जल्द ठीक होकर घर लौट आएंगे, लेकिन इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।
विजय की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
इधर इस मामले में पुलिस ने दो आरोपियों को हिरासत में लिया है, जबकि अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *