निशांत का सक्रिय राजनीति में एंट्री राजद ने स्वागत किया,पुत्रमोह में झुके नीतीश कुमार परिवारवाद से अछूते नहीं : कैलाश यादव


आज दिनांक 8/3/26 को झारखंड प्रदेश राजद प्रवक्ता कैलाश यादव ने प्रेस ब्यान जारी कर कहा कि बिहार के मुख्यमंत्री एवं जेडीयू प्रमुख नीतीश कुमार के पुत्र निशांत कुमार का राजनीति में सक्रिय रूप से आज सदस्यता लेने पर स्वागत किया है !

यादव ने कहा कि युवाओं का राजनीति में सक्रिय रूप से शामिल होना और बढ़चढ़ कर सामाजिक तौर पर देश/प्रदेश के लिए कार्य करना अच्छी बात है !

कैलाश यादव ने कहा कि देश में परिवारवाद पर आजीवन सवाल खड़ा करने वाले नीतीश कुमार भी अब इससे अछूते नहीं रहे क्योंकि पुत्रमोह में नीतीश कुमार को झुकना पड़ा और अंततः अपने इकलौते पुत्र निशांत कुमार को सक्रिय राजनीति एवं विरासत बचाने के लिए सहमति प्रदान करना पड़ा !

यादव ने कहा कि राजनीतिक उत्तराधिकारी के तौर पर बीजेपी में सैकड़ों नेताओं के परिवार सदियों से परिवारवाद पर काबिज रहा है लेकिन भाजपा ठीक इसके उलट राजनीतिक फायदे के लिए परिवारवाद पर थोथी दलील देने का काम करते रही है !

बीजेपी का सहयोगी पार्टी जेडीयू सुप्रीमो नीतीश कुमार के सुपुत्र निशांत के आज सक्रिय राजनीति में शामिल होने पर परिवारवाद के सवालों से कोई बच नहीं सकता ! इसलिए कहावत के तौर पर यही कहना है कि शीशे की दीवार पर कभी भी किसी को पत्थर नहीं फेंकने चाहिए !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *