
डॉ. ख्याति मुंजाल, अध्यक्षा, Charitable Charms के नेतृत्व में महिलाओं के सशक्तिकरण और आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप का उद्घाटन 8 मार्च को इन्द्रप्रस्थ फिरायालाल उत्सव भवन, कोकर, रांची (Indraprastha Firayalal Utsav Bhawan, Kokar, Ranchi) में किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि माननीय डॉ. जस्टिस एस. एन. पाठक (पूर्व न्यायाधीश, झारखंड हाईकोर्ट, रांची) रहे। उन्होंने वर्कशॉप का उद्घाटन करते हुए कहा कि जब महिलाएं शिक्षित और आत्मनिर्भर बनती हैं, तब पूरा समाज प्रगति करता है। उन्होंने संस्था के इस प्रयास की सराहना करते हुए कहा कि ऐसे सामाजिक कार्य समाज में सकारात्मक परिवर्तन लाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं।
स्किल डेवलपमेंट सेंटर के लिए Prem Kumar Punit Kumar Premsons Foundation के पुनीत कुमार द्वारा सिलाई मशीन का दान किया गया।
इस अवसर पर Charitable Charms की सक्रिय सदस्य एवं PR Committee Head रूपम झा ने कहा कि संस्था का प्रयास है कि अधिक से अधिक वंचित महिलाओं तक कौशल प्रशिक्षण पहुंचे, जिससे वे आत्मनिर्भर बनकर अपने परिवार और समाज के विकास में योगदान दे सकें।
कार्यक्रम में संस्था की सदस्य रजनी पाठक, विजय लक्ष्मी, प्रतिभा सिंह, नमिता सिंह, नैन्सी सिंह, प्रीति झा, निधि रॉय, किरण सिंह, अमृता पांडेय, सिटू पांडेय तथा मौमिता चौधरी उपस्थित रहीं और आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
कार्यक्रम में बड़ी संख्या में वंचित एवं जरूरतमंद महिलाएं भी शामिल हुईं, जिन्होंने इस पहल के प्रति उत्साह व्यक्त किया और प्रशिक्षण प्राप्त कर आत्मनिर्भर बनने की इच्छा जताई।
Charitable Charms संस्था लंबे समय से वंचित महिलाओं और बच्चों के उत्थान के लिए शिक्षा, कौशल विकास और सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में कार्य कर रही है। इस स्किल डेवलपमेंट वर्कशॉप के माध्यम से महिलाओं को विभिन्न प्रकार के उपयोगी कौशलों का प्रशिक्षण देने की पहल की गई है, जिससे वे आत्मनिर्भर बन सकें और अपने परिवार की आर्थिक स्थिति को सुदृढ़ कर सकें।
डॉ. ख्याति मुंजाल ने कहा कि संस्था का उद्देश्य महिलाओं को कौशल प्रशिक्षण देकर उन्हें आत्मविश्वासी और स्वावलंबी बनाना है, ताकि वे समाज में सम्मानपूर्वक जीवन जी सकें।
कार्यक्रम के अंत में संस्था की ओर से सभी अतिथियों और उपस्थित लोगों के प्रति आभार व्यक्त किया गया।

