
रांची | 18 मार्च 2026
रांची स्थित अंकुरम IVF ने 13 मार्च 2026 को अपनी स्थापना के चार वर्ष पूर्ण होने के अवसर पर एक भव्य समारोह का आयोजन किया। इस खास मौके पर संस्थान की निदेशक डॉ. रूही श्रीवास्तव, डॉ. राजनारायण साहू, डॉ. सुबोध कुमार सिंह एवं श्रीमती नीलम साहू सहित पूरी चिकित्सा टीम मौजूद रही।
कार्यक्रम में उन दंपत्तियों ने भी भाग लिया, जिन्होंने अंकुरम IVF के माध्यम से संतान सुख प्राप्त किया। नवजात शिशुओं के साथ उनकी उपस्थिति ने समारोह को भावनात्मक और प्रेरणादायक बना दिया।
पिछले चार वर्षों में संस्थान ने उल्लेखनीय उपलब्धियाँ हासिल की हैं। अब तक 10,000 से अधिक लोगों को परामर्श और उपचार से जोड़ा गया है, जबकि 1,800 से अधिक परिवारों को सफलतापूर्वक माता-पिता बनने में सहायता मिली है। संस्थान ने IVF उपचार में लगभग 83% तक की सफलता दर दर्ज की है, जो इसकी गुणवत्ता और विशेषज्ञता को दर्शाती है।
अंकुरम IVF ने झारखंड में आधुनिक और अंतरराष्ट्रीय स्तर की IVF लैब स्थापित कर ‘एविडेंस बेस्ड केयर’ के माध्यम से उच्च गुणवत्ता वाली सेवाएँ उपलब्ध कराई हैं। IUI (इंट्रा यूटेरिन इनसेमिनेशन) उपचार में भी संस्थान ने बेहतर सफलता दर हासिल की है।
वर्षगांठ के अवसर पर संस्थान ने विशेष ऑफर के तहत IUI उपचार मात्र ₹2,999 में उपलब्ध कराने की घोषणा की है। इच्छुक दंपत्ति 8084445554 पर संपर्क कर अपॉइंटमेंट ले सकते हैं।
सामाजिक जागरूकता के क्षेत्र में भी अंकुरम IVF अग्रणी रहा है। पिछले चार वर्षों में 1,000 से अधिक निःशुल्क इन्फर्टिलिटी कैंप आयोजित कर हजारों दंपत्तियों को सही दिशा और परामर्श प्रदान किया गया है।
वर्तमान में अंकुरम IVF रांची, जमशेदपुर, धनबाद और डालटनगंज सहित चार प्रमुख शहरों में अपनी सेवाएँ दे रहा है, जिससे राज्य के विभिन्न हिस्सों के लोगों को स्थानीय स्तर पर ही उन्नत उपचार मिल पा रहा है।
इस अवसर पर निदेशकों ने बताया कि जल्द ही Blossom Mother & Child Care Hospital की शुरुआत की जाएगी, जहाँ गर्भधारण से लेकर प्रसव और नवजात शिशु की देखभाल तक की सम्पूर्ण सेवाएँ एक ही स्थान पर उपलब्ध होंगी।
कार्यक्रम के अंत में संस्थान के प्रतिनिधियों ने मरीजों के विश्वास को अपनी सबसे बड़ी ताकत बताते हुए भविष्य में भी गुणवत्तापूर्ण, नैतिक और सुलभ सेवाएँ प्रदान करने की प्रतिबद्धता दोहराई।
