सरस मेला में करंट लगने से युवक झुलसा, अफरा-तफरी के बाद पूरा मेला बंद

Ranchi : रांची के मोरहाबादी मैदान में चल रहे स्टेट हैंडलूम एवं सरस मेला में गुरुवार को बड़ा हादसा हो गया। मेले में एक व्यक्ति बिजली के खुले तार के संपर्क में आ गया, जिससे वह करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से घायल हो गया। यह घटना मोरहाबादी मैदान में उस समय हुई जब मेला परिसर में लोग खरीदारी कर रहे थे। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, व्यक्ति जैसे ही खुले बिजली के तार के संपर्क में आया, उसे जोरदार करंट लगा और वह मौके पर ही जमीन पर गिर पड़ा। घटना के बाद पूरे परिसर में अफरा-तफरी मच गई और लोग घबराकर इधर-उधर भागने लगे।

तुरंत अस्पताल ले जाया गया घायल को
मौके पर मौजूद सुरक्षाकर्मियों और स्थानीय लोगों ने तुरंत घायल को नजदीकी अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों के अनुसार, उसकी हालत गंभीर बनी हुई है और इलाज जारी है। अभी तक घायल की पहचान की आधिकारिक पुष्टि नहीं हो सकी है।

मेला किया गया बंद, बिजली आपूर्ति काटी गई
हादसे के बाद मेला प्रबंधन ने एहतियात के तौर पर पूरे मेले को तुरंत बंद कर दिया। बिजली आपूर्ति काट दी गई है और पूरे परिसर की सुरक्षा जांच शुरू कर दी गई है। प्रशासन ने घटना की जांच और सुरक्षा व्यवस्था की समीक्षा की बात कही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *